{"_id":"69d41b87661a576d6e0e707b","slug":"bike-rider-injured-after-being-hit-by-car-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-174885-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: कार की चपेट में आने से बाइक सवार युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: कार की चपेट में आने से बाइक सवार युवक घायल
विज्ञापन
भैया फरेंदा के समीप इंटर कॉलेज के सामने हुआ हादसा
कानपुर निवासी कार सवार भी घायल, निजी अस्पताल में हो रहा इलाज
फरेंदा। गोरखपुर-सोनौली राजमार्ग पर भैया फरेंदा चौराहे के समीप तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल भिजवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
कानपुर निवासी बक्कुल (40) सोमवार की शाम करीब साढ़े छह बजे अपने साथियों के साथ चार पहिया वाहन से सोनौली से गोरखपुर की तरफ जा रहे थे। कार दूसरा साथी कार चला रहा था। कार अभी भैया फरेंदा के समीप इंटर काॅलेज के सामने पहुंचा था कि सामने से आ रहा बाइक सवार शैलेंद्र (38) निवासी भगवतनगर परसिया, फरेंदा कार की चपेट में आ गया।
कार की रफ्तार तेज होने के कारण बाइक से छिटक कर दूर जाकर गिरा। घटना में बाइक सवार शैलेंद्र को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं कार में सवार बक्कुल को भी चोटे लगीं। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस व एंबुलेंस को दिया। एंबुलेंस तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गया। जहां से नाजुक हालत देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। कार सवार का इलाज भैया फरेंदा के निजी अस्पताल में हो रहा है। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र राय के अनुसार, तहरीर के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।