Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Bike rider dies in accident, two seriously injured

Maharajganj News: हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, दो गंभीर

Wed, 29 Apr 2026 02:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies in accident, two seriously injured
मेहदीगंज बाजार के पास हुआ हादसा, बाइक सवार नहीं पहने थे हेलमेट
विज्ञापन

महाराजगंज जिले के घुघली क्षेत्र के भिस्वा उर्फ कुटिया गांव का रहने वाला था शैलेश राजभर
रामकोला/महाराजगंज। पडरौना-रामकोला मार्ग पर मेहदीगंज चौराहा पर सोमवार की रात एक बाइक पर सवार तीन युवक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगोंं ने तीनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां एक युवक को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया, जबकि दो घायलों का इलाज चल रहा है।

महाराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र के भिस्वा उर्फ कुटिया गांव निवासी शैलेश राजभर (20) व सोहन (22) तथा संदीप (23) एक ही बाइक से पडरौना कोतवाली क्षेत्र के पटेरा में शादी में शामिल होने जा रहे थे। रामकोला थाना क्षेत्र के मेहंदीगंज चौराहा के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। तीनों युवक अचेत हो गए। सूचना पर आई पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों काे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। डॉक्टर ने शैलेष को मृत घोषित कर दिया। कुशीनगर मेडिकल कॉलेज में दोनों घायलों का इलाज चल रहा है। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे। शैलेश के सिर में गंभीर चोट लगने से मौत की वजह बताई जा रही है। रामकोला थानाध्यक्ष धनवीर सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed