फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Bike rider dies in accident

Maharajganj News: दुर्घटना में बाइक सवार की मौत

Sat, 04 Oct 2025 12:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies in accident
महराजगंज। शुक्रवार को झंझनपुर-महराजगंज मार्ग पर दुर्घटना में बाइक सवार 40 वर्षीय मंगरू यादव की मौत हो गई। परिजन अस्पताल में उपचार के लिए ले गए जहां चिक्तिसकों ने मृत घोषित कर दिया । मृतक मंगरू सिंदुरिया थानाक्षेत्र के विजयपुर का निवासी बताया जा रहा जो पत्नी को ससुराल छोड़कर वापस लौट रहा था।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मंगरू यादव शुक्रवार को घुघुली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा चोरवा बरवा ससुराल पत्नी आरती को छोड़कर बाइक से लौट रहा था। झनझनपुर के पास स्थित साधन सहकारी समिति के सामने एक छोटी बच्ची को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। दुर्घटना में मंगरू घायल हो गया। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना से सतीश (24), अरविंद (21) और तीन बेटियां मानसी (16), अंकिता (14), निशा (12) के सिर से बाप का साया जिन गया वहीं पत्नी आरती का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सिन्दुरिया राजकुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना के बाद घायल मंगरु को अस्पताल भेजा गया था, जहां उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम को भेज अग्रिम कार्रवाई की जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed