{"_id":"647ce658c85192bb6c096704","slug":"bike-rider-dies-after-hitting-a-tree-maharajganj-news-c-7-1-194004-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पेड़ से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पेड़ से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत
Mon, 05 Jun 2023 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 05 Jun 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
बहन की शादी की तैयारी में जुटा था युवक, मौसी के घर गैस सिलिंडर लेकर जा रहा था
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र के बभनौली बुजुर्ग-भटहट मार्ग पर पंचायत भवन के पास बाइक सवार मोनू यादव (27) पेड़ से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा भिजवाया। गंभीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, घायल युवक मोनू यादव भटहट कस्बे का रहने वाला है। वह बाइक पर एलपीजी गैस सिलिंडर को पीछे बांधकर मौसी के घर बभनौली बुजुर्ग से आ रहा था। बताया जा रहा है कि बहन नंदनी यादव की मंगलवार को शादी है। उसी की तैयारी में लगा हुआ था।
पुलिस के अनुसार मोनू यादव की मेडिकल कॉलेज गोरखपुर इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार मे कोहराम मच गया है। युवक की मां सरोज देवी का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया गया है।