फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Bike rider dies after being hit by truck

Maharajganj News: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

Sun, 14 Jan 2024 07:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 14 Jan 2024 07:59 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by truck
निचलौल। सिसवा मार्ग स्थित लालपुर गांव के टोला अमहवा के पास रविवार शाम करीब चार बजे एक बाइक सवार युवक ट्रक की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


कोठीभार थाना क्षेत्र के पकड़ी भारत खंड निवासी बबलू भारती ने कहा कि छोटा भाई दिलीप (30) रविवार सुबह घर पर नहीं था। इसी बीच उसकी पत्नी सीमा दो बेटे युवराज (5) और सूर्या (3) को साथ लेकर घर से निकल गई। जबकि बेटी आरुषि (4) को उनके पास थी। घर न लौटने पर दिलीप पत्नी को बाइक से ढूंढते हुए निचलौल थाना क्षेत्र के बरवा कृपाल जा पहुंचा। वहां से देर शाम घर लौट रहा था। लालपुर गांव के टोला अमहवा के पास गन्ना लदी ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध कुमार ने कहा कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रक को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




हादसे की खबर सुन गिरी मां, टूटी हड्डी



जानकारी के मुताबिक, सड़क हादसे की खबर लगते ही दिलीप भारती की मां शांति देवी (65) सन्न हो गई। कुछ देर बाद वह अचानक जमीन पर गिर पड़ी, जिससे उनकी कमर की हड्डी टूट गई। अचानक चीख पुकार की आवाज सुन दरवाजे पर पड़ोसियों की भीड़ जुट गई। पड़ोसियों की मदद से शांति देवी को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दिलीप के पिता नंदू की पांच वर्ष पहले बीमारी से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed