{"_id":"6532de390da1ece9fb068568","slug":"bike-rider-collides-with-cattle-one-dead-other-serious-maharajganj-news-c-7-1-gkp1037-343857-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मवेशी से टकराए बाइक सवार, एक की मौत दूसरा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मवेशी से टकराए बाइक सवार, एक की मौत दूसरा गंभीर
विज्ञापन
निचलौल सिंदुरिया मार्ग पर खोन्हौली गांव के सामने हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
निचलौल। थाना क्षेत्र के निचलौल सिंदुरिया मार्ग स्थित खोन्हौली गांव के सामने शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे एक तेज रफ्तार बाइक सवार मवेशी से टकरा गए। इस दौरान बाइक सवार दो युवक सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे युवक की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की जानकारी पाकर सरकारी अस्पताल में पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के मुताबिक भारत नेपाल बॉर्डर से सटे धमऊर गांव के टोला हड़हवा निवासी महेंद्र (35) अमडी गांव के रहने वाले हनीफ (17) के साथ बाइक से सवार होकर शिकारपुर जा रहे थे। अभी वह निचलौल सिंदुरिया मार्ग स्थित खोन्हौली गांव के सामने पहुंचे थे। इसी बीच सड़क पर खड़े एक मवेशी से उनकी बाइक टकरा गई। जिस दौरान महेंद्र की मौत हो गई, जबकि हनीफ गंभीर रूप से घायल हो गए।
क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध कुमार ने बताया की मामले की जानकारी मिली है। घटना की सूचना पाकर पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और मृत युवक के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। जबकि घायल युवक का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
**********
बाइक की रफ्तार से मवेशी भी दम तोड़े
घटना स्थल के आस पास मौजूद लोगों ने हादसे की जिक्र करते हुए बताया कि हादसे के दौरान बाइक की रफ्तार इतनी तेज थी कि मवेशी भी सड़क पर गिर गई। कुछ देर मवेशी सड़क पर तड़पने के बाद दम तोड़ दी। लोगों ने मृत मवेशी को सड़क किनारे कराकर यातायात शुरू कराया।