फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Bike rider collides with auto rickshaw, injured

Maharajganj News: ऑटो रिक्शा से टकराया बाइक सवार, घायल

Fri, 29 May 2026 01:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Bike rider collides with auto rickshaw, injured
अड्डा बाजार। गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर नौतनवा थाना क्षेत्र के संपतिहा फ्लाईओवर पर बैक हो रही ऑटो रिक्शा से एक बाइक सवार टकरा गया। हादसे में बाइक पर पीछे बैठे गजेंद्र वर्मा (50) गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए एंबुलेंस उन्हें सीएचसी रतनपुर भेजा गया। घटना बृहस्पतिवार की शाम की है।
विज्ञापन

संपतिहा चौकी इंचार्ज जयप्रकाश सिंह के अनुसार, नौतनवा से कोल्हुई की ओर जा रहा एक ऑटो रिक्शा संपतिहा ओवरब्रिज पर भूल से आगे बढ़ गया। चालक ऑटो रि क्शा को सर्विस लेन पर जाने के मकसद से पीछे की ओर ला रहा था। तभी नौतनवा से कोल्हुई की ओर जा रहे बाइक सवार दो व्यक्ति ऑटो रिक्शा से टकरा गए। हादसे में बाइक पर पीछे बैठे गजेंद्र वर्मा निवासी करीम नगर, थाना कैंपियरगंज, जनपद गोरखपुर घायल हो गए। जबकि बाइक चालक राम बचन बाल बाल-बच गए। नौतनवा थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने कहा कि ऑटो चालक अपना वाहन छोड़कर भाग गया। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed