फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Bike rider arrested for culpable homicide not amounting to murder

Maharajganj News: गैर इरादतन हत्या के आरोप में बाइक चालक गिरफ्तार

Sun, 31 May 2026 02:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Bike rider arrested for culpable homicide not amounting to murder
मिठौरा। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के कुइया-कंचनपुर गांव स्थित नारायणी नहर पुल पर हुए सड़क हादसे में एक वृद्ध की मौत के मामले में पुलिस ने बाइक चालक को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बीते बृहस्पतिवार को कुइया-कंचनपुर नहर पुल पर साइकिल से जा रहे भागीरथी चौधरी (60) निवासी कुइया-कंचनपुर को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी थी। हादसे में गंभीर रूप से घायल वृद्ध को परिजन जिला अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि बाइक चालक विद्यासागर उर्फ रोशन लाल निवासी कुइया-कंचनपुर बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चला रहा था। साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने उसके विरुद्ध गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed