फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Bike lost control and fell into pit, lost life

Maharajganj News: अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी बाइक, गई जान

Mon, 17 Jun 2024 08:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 17 Jun 2024 08:08 PM IST
विज्ञापन
Bike lost control and fell into pit, lost life
बागापार। चौक थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मिश्रौलिया में बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई, जिससे युवक की मौत हो गई। युवक अपने मौसी के घर आया था। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा भिसवां निवासी चंद्रेश (24) रविवार को चौक थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मिश्रौलिया निवासी हीरा अपने मौसी के घर आया था। मौसी के घर चाय-नाश्ता कर अपने घर जाने के लिए निकला, अभी वह गांव के दक्षिण मधुबनी टोला बरगदहवा मिश्रौलिया सिवान स्थित एक पुलिया के करीब पहुंचा था तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

लोगों ने इसकी सूचना उसकी मौसी को दी। मौके पर पहुंचे मौसी के लड़के विद्यासागर व अंबरेश ने एंबुलेंस की सहायता से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदौर (मिठौरा) ले जा रहे थे। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed