{"_id":"5fdb64458ebc3e3fbf520281","slug":"bike-driver-dies-in-saving-cyclist-maharajganj-news-gkp377191714","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल सवार को बचाने में गिरे बाइक चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल सवार को बचाने में गिरे बाइक चालक की मौत
विज्ञापन

कोठीभार/सिसवा बाजार। कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मुडेरी चौराहे के पास बृहस्पतिवार को साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में बाइक सवार के गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ग्राम मुडेरी चौराहे के पास बृहस्पतिवार को दिन में ग्यारह बजे के करीब साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में गिरे बाइक सवार रामदुलारे चौरसिया (50) निवासी मेहडा जिला कुशीनगर के सिर में चोट लगने के कारण घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
वह अपने किसी रिश्तेदार के घर जा रहे थे। वह हेलमेट पहने थे। सूचना पर पहुंची कोठीभार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक अमरजीत यादव ने कहा कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।