{"_id":"60c2600c8ebc3e99b62ca49e","slug":"bike-collides-with-truck-one-dead-maharajganj-news-gkp397644251","type":"story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज में खड़े ट्रक में टकराई बाइक, एक की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महराजगंज में खड़े ट्रक में टकराई बाइक, एक की मौत, दूसरा घायल
विज्ञापन

घुघली (महराजगंज)। थाना क्षेत्र के बेलवा तिवारी गांव के समीप पहले से खड़े ट्रक में बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई। हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथ बैठा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहना था।
बुधवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे थाना क्षेत्र के चैनपुर निवासी अरविंद यादव (27) अपने मित्र पंकज (28) के साथ बाइक से जखीरा की तरफ जा रहे थे। घुघली-कप्तानगंज मार्ग के बेलवा तिवारी गांव के समीप सड़क के किनारे पहले से खड़े ट्रक में अनियंत्रित होकर टकरा गए। इस घटना में अरविंद यादव की घटनस्थल पर ही मौत हो गई। जबकि साथी पंकज गंभीर रूप से घायल हो गए। क्षेत्राधिकारी अजय सिंह चौहान ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।