{"_id":"646a75e8edf8735a9b0059e7","slug":"bike-collided-with-pole-maharajganj-news-c-7-1-176094-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बिजली के खंभे से बाइक टकराई, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बिजली के खंभे से बाइक टकराई, युवक की मौत
Mon, 22 May 2023 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 22 May 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
पिता के लिए दवा लेने कोल्हुई बाजार जाते समय अनियंत्रित होकर टकरा गए
संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा/कोल्हुई। लोटन मार्ग पर पिता के लिए दवा लेने जा रहा बाइक सवार बभनी चौराहे के पास बिजली के खंभे से अनियंत्रित होकर टकरा गया। बाइक सवार की एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। चिकित्सकों ने घायल युवक को फरेंदा अस्पताल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, फरेंदा थाना क्षेत्र के हरमंदिल खुर्द निवासी बुद्धेश (21) व विजय कुमार (20) राजीव गांधी डिग्री कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र हैं। वह परीक्षा देने के बाद पिता की दवा लेने बाइक से कोल्हुई बाजार गया था। दवा लेने के बाद बभनी चौराहे पर किसी काम के सिलसिले में जा रहा था।
कुछ ही दूरी पर बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए सीएचसी लक्ष्मीपुर भिजवाया। डॉक्टरों ने बुद्धेश को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल विजय कुमार को इलाज के लिए फरेंदा भेज दिया गया। हादसे की सूचना परिजनों को मिली तो घर में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष महेंद्र यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
...
मार्ग दुर्घटना में दो घायल, रेफर
फरेंदा। खंड विकास कार्यालय के सामने रविवार की दोपहर एक बजे मार्ग दुर्घटना में बाइक सवार दो भाई घायल हो गए। घायलों को सीएचसी बनकटी भिजवाया गया है। जहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सक ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फरेंदा थाना क्षेत्र के गोपलापुर निवासी आरिफ (25) व सद्दाम (28) बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। ब्लॉक के सामने अनियंत्रित होकर गिर पड़े। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। संवाद