फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Bike collided with divider, girl died

Maharajganj News: डिवाइडर से टकराई बाइक, युवती की मौत

Sun, 27 Jul 2025 07:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 27 Jul 2025 07:58 PM IST
विज्ञापन
Bike collided with divider, girl died
अड्डा बाजार। चंडीथान के निकट निर्माणाधीन टोल प्लाजा के पास शनिवार की रात करीब 11 बजे डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार आदित्य त्रिपाठी (25) और पीछे बैठी मोनी (36) घायल हो गए। एंबुलेंस से दोनों को रतनपुर सीएचसी ले जाया गया। डॉक्टर ने मोनी को महाराजगंज जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रविवार की दोपहर इलाज के दौरान गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई। जबकि आदित्य को हल्की छोटे लगी है।
विज्ञापन

बरवाकला निवासी आदित्य त्रिपाठी बाइक से दुर्गापुर के टोला बेनीपुर निवासी मोनी के साथ नौतनवा की ओर जा रहे थे। चंडीथान निर्माणाधीन टोल प्लाजा के पास अनियंत्रित होकर बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इससे दोनों गिरकर चोटिल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर में भर्ती कराया गया। जहां गंभीर हालत देख चिकित्सकों ने मोनी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

वहां से रेफर होने के बाद गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां रविवार की दोपहर इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन शव लेकर संपतिहा पुलिस चौकी पहुंचे। युवक आदित्य के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए। नौतनवा थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि मृतका की बहन अनामिका की सूचना पर औपचारिकता पूरी की जा रही है। तहरीर मिलने पर अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल कुवैत से लौटी थी मोनी

अड्डा बाजार। नौतनवा थाना क्षेत्र के गांव दुर्गापुर के टोला बेनीपुर निवासी मोनी की मौत हो गई। उसकी तीन भाभियां, माता रामकली, पिता जोखू सहानी और बहन अनामिका संपतिहा पुलिस चौकी पर पहुंचीं। बहन अनामिका ने बताया मोनी छळ वर्ष कुवैत में रहने के बाद पिछले वर्ष अप्रैल महीने में घर लौटी थी। यहां रहकर लोगों को विदेश भेजने में एजेंट का काम करती थी। फिर से कुवैत जाने के लिए अपना पासपोर्ट बनवा रही थी। तीनों भाई मुंबई आदि बड़े शहर रोजी कमाने गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed