{"_id":"625318760641a516417eb510","slug":"big-brother-died-in-accident-maharajganj-news-gkp4329174126","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बड़े भाई मौत, छोटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार बड़े भाई मौत, छोटा घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में बाइक सवार बड़े भाई की मौत, छोटा घायल
संवाद न्यूज एजेेंसी
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परताव-कप्तानगंज मार्ग पर धरमौली के पास रविवार सुबह अज्ञात वाहन की चपेट से बाइक सवार दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें सीएचसी परतावल भेजवाया। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान बड़े भाई की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है।
महराजगंज कोतवाली थाना क्षेत्र के बरगदही निवासी शंभू मौर्या (35) अपने छोटे भाई श्रीराम (30) के साथ कुशीनगर के कप्तानगंज में रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। धरमौली में अज्ञात वाहन की ठोकर से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान शंभू की मौत हो गई। थानाध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।