{"_id":"57fa8eec4f1c1b3e7128e3d4","slug":"bicycles-were-517-workers","type":"story","status":"publish","title_hn":"517 मजदूरों को मिलीं साइकिलें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
517 मजदूरों को मिलीं साइकिलें
ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज
Updated Mon, 10 Oct 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
मजदूरों को मिली साइकिल
- फोटो : अमर उजाला
उप्र. भवन एवं अन्य निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत पंजीकृत श्रमिकों में नि:शुल्क साइकिल का वितरण विधायक विनोद तिवारी ने किया। साइकिल वितरण कार्यक्रम के दौरान सपा सरकार की उपलब्धियों का बखान किया।
विधायक विनोद तिवारी ने सपा सरकार के योजना के अन्तर्गत फरेंदा के 361 और नौतनवां के 156 मजदूरों में साइकिल का वितरण किया। विधायक ने कहा कि सपा सरकार अपने किये गये सारे वादे पूरे कर के दिखा दिये। समाजवादी पेंशन, लोहिया आवास, मेधावी छात्रों में लैपटॉप वितरण और बालिकाओं के लिए कन्या विद्या धन देने का कार्य किया। सरकार की योजना का लाभ सभी वर्ग के लोगों को मिला। विधायक ने कहा कि अभी और साइकिल का वितरण श्रम विभाग में रजिट्रेशन कराने वाले मजदूरों को मिलेगा।
एसडीएम विक्रम सिंह ने कहा कि सरकार की मंशा है कि योजना का लाभ पात्रों को मिले इसके लिए अधिकारी चयन पारदर्शी रूप से करें। एसडीएम ने यह भी कहा कि मतदाता पुनर्निरीक्षण का कार्य चल रहा है इसके लिए सभी लोग जागरूक होकर अपने घर 18 वर्ष पूूूरा करने वाले सभी लोगो को मतदाता बनाने में सहयोग करे। श्रम परिवर्तन अधिकारी ने सरकार की योजनाओं की जानकारी सभी को दिया। इस दौरान गौरीशंकर मालवीय, दिलीप तिवारी, अरविंद त्रिपाठी, रविद्र, अमित, सत्यवान, शैलेंद्र और हरिश्चंद्र आदि रहें।