फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Bhojpuri star looking at Nirhua rush crowd in road show

भोजपुरी स्टार निरहुआ को देखने रोड शो में उमड़ी भीड़

Wed, 15 May 2019 12:08 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज
महराजगंज Published by: राकेश पांडेय Updated Wed, 15 May 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
Bhojpuri star looking at Nirhua rush crowd in road show
भोजपुरी स्टार निरहुआ को देखने रोड शो में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। भोजपुरी सिने स्टार और भाजपा नेता दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने मंगलवार को भाजपा के पक्ष में पुलिस लाइंस से आजाद नगर तक रोड शो किया। जगह-जगह लोगों ने निरहुआ का स्वागत किया। कुछ पल के लिए शहर मानों सड़क पर उतर आया हो, हर कोई निरहुआ की  झलक पाने को बेताब दिखा।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर करीब 1:35 बजे पुलिस लाइंस स्थित हेलीपैड से फूल-मालाओं से सजी खुली गाड़ी पर सवार भोजपुरी स्टार निरहुआ और भाजपा प्रत्याशी पंकज चौधरी जनता का अभिवादन करते करीब 2:40 बजे सभा स्थल पर पहुंचे। मऊपाकड मोहल्ले में लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। निरहुआ ने लुभावनी बातें कर लोगों को रिझाने की  कोशिश की। इस दौरान डुमरियागंज से भाजपा प्रत्याशी जगदंबिका पाल, विधायक जयमंगल कन्नौजिया, चेयरमैन कृष्ण गोपाल जायसवाल, जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ला, राघवेंद्र मिश्रा, अरुणेश शुक्ला, दिनेश जायसवाल आदि मौजूद रहे। जनसभा में निरहुआ ने  ‘करिहा सोच के मतदनवा मोरे महराजगंज के लोगवा, नाही त देशवा बेच दीहें बेईमनवा, मोरे देश के लोगअवा। निरहुआ कइले बा ऐलनवा महराजगंज के लोगवा गीत सुनाया तो पूरा पंडाल भारत माता के जयघोष से गूंज उठा। निरहुआ ने जनता के मूड को भांप लिया और भोजपुरी भाषा बोलकर उनका दिल जीतने का प्रयास किया। रोड शो के दौरान जगह-जगह निरहुआ का भव्य स्वागत किया गया। फूलों की बारिश की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed