फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   bharat nepal border meeting

Maharajganj News: चेकपोस्ट निर्माण समेत सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर हुआ मंथन

Wed, 29 Mar 2023 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 29 Mar 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
bharat nepal border meeting
सशस्त्र सीमा बल मुख्यालय दोमुहान घाट में भारत नेपाल के अधिकारियों के बीच बैठक करते जिलाधिकारी स
भारत-नेपाल के अधिकारियों के बीच समन्वय बैठक हुई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नौतनवां। 66वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के दोमुहान घाट मुख्यालय में मंगलवार को जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में भारत-नेपाल के रूपनदेही और नवलपरासी पश्चिम जिलों के अधिकारियों के बीच समन्वय बैठक हुई। बैठक में अहम मुद्दों पर दोनों देश के अधिकारियों के बीच चर्चा की गई।
बैठक में भारत-नेपाल सीमा पर बन रहे इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट, सीमा सुरक्षा, निकाय चुनाव, मादक पदार्थों की तस्करी, संदिग्ध गतिविधियों आदि मुद्दों पर वार्ता की गई। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि दोनों देशों के अधिकारियों के बीच बैठक में इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट निर्माण को लेकर दोनों देशों के बीच सहयोग पर सहमति बनी। सीमा सुरक्षा, तस्करी रोकने आदि बिंदुओं पर वार्ता हुई। रूपनदेही सीडीओ भरत मणि पौडेल ने बताया कि इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट बन जाने से दोनों देशों के बीच व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। आपसी सहयोग एवं सौहार्द बढ़ेगा।
विज्ञापन

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ, एडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा, नेपाल के नवल परासी सीडीओ विश्व प्रकाश अर्याल, नवलपरासी एसपी विनोद सिलवाल, एसपी अशोक बट्टा, रूपनदेही एसपी भरत बहादुर, एसपी सशस्त्र दीपक कुमार थापा, एसडीएम नौतनवां दिनेश कुमार मिश्र, एसडीएम निचलौल राम सजीवन मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed