फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Bharat and Shatrughan are waiting and everyone embraces them

Maharajganj News: प्रतीक्षा कर रहे भरत और शत्रुघ्न सबके गले मिले

Thu, 14 Nov 2024 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 14 Nov 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
Bharat and Shatrughan are waiting and everyone embraces them
अड्डा बाजार। महुअवा अड्डाराम जानकी मंदिर परिसर में आयोजित रामलीला में भरत-मिलाप कर समापन कर दिया गया। कलाकारों ने प्रह्लाद की भक्ति और भगवान नृसिंह के हाथों हिरण्य कश्यप वध का मंचन किया।
विज्ञापन

मंचन में दिखाया कि निर्धारित समय के भीतर राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान, विभीषण और सुग्रीव एक साथ अयोध्या पहुंचे। प्रतीक्षा कर रहे भरत और शत्रुघ्न सबके गले मिले। राम का राज्य अभिषेक कर दिया गया। जय घोष के बाद भक्त प्रहलाद नाटक मंचन आरंभ हुआ। असुर राज हिरण्य कश्यप अपनी गर्भवती पत्नी कयाधु को राजमहल छोड़कर ब्रह्मदेव की तपस्या करने चले गए। इस बात की जानकारी पाकर देवराज इंद्र ने आक्रमण कर दिया। कयाधु का अपहरण करके देवलोक ले जाने लगे। रास्ते में देवर्षि नारद मिले और कयाधु को मुक्त करा कर अपने आश्रम ले गए। आश्रम में कयाधु ने देवर्षि की बहुत सेवा कीं। भक्ति माहौल में गर्भस्थ शिशु पर गहरा प्रभाव पड़ा। उस शिशु का नाम प्रह्लाद रखा गया। हिरण्य कश्यप उग्र व कठोर तपस्या से ब्रह्मदेव को प्रसन्न करके मनचाहा वरदान पाकर लौटे।
विज्ञापन

हिरण्य कश्यप नारदजी के आश्रम पहुंचे। उनके आगे सिर झुका कर आभार व्यक्त किश्स। पत्नी कयाधु व पुत्र प्रह्लाद को राजमहल ले गए। वरदान के अहंकार में चूर हिरण्य कश्यप खुद को ईश्वर मान बैठा। अपने ही पुत्र की हरि भक्ति से चिढ़ने लगा। हर भक्ति छुड़ाने के लिए पुत्र प्रह्लाद को तरह-तरह की यातनाएं दी गईं। जान से मारने तक की कोशिश की गई, लेकिन प्रह्लाद का बाल भी बांका नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed