फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Bhakta Male protect on DM's office

भाकपा माले ने किया डीएम दफ्तर पर प्रदर्शन

Sun, 20 May 2018 12:52 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Sun, 20 May 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
Bhakta Male protect on DM's office
भाकपा माले ने किया डीएम दफ्तर पर प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। भाकपा माले की जिला इकाई के पदाधिकारियों का अनशन छठें दिन शनिवार को भी कलेक्ट्रेट के   सामने जारी रहा। शनिवार को संगठन के पदाधिकारियों ने डीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर मधवलियां गो सदन से निकाले गए श्रमिकों को सेवा में फिर से वापस लेने की मांग की। 
विज्ञापन


सुग्रीव चौहान ने कहा कि मधवलियां गो सदन से निकाले गए श्रमिकों को वापस सेवा में लेने के लिए कई दिन से अनशन किया जा रहा है। इस बीच किसी भी अधिकारी ने मौके पर आकर मांगों के बारे में बातचीत करने की जहमत नहीं उठाई। उन्होंने आरोप लगाया कि मधवलियां गो सदन में करीब 25 वर्षों से कार्य कर रहे मजदूरों को बिना नोटिस दिए ही निकाल दिया गया। निकाले गए श्रमिकों की जगह दूसरे लोगों को सेवा में रख लिया गया है। ऐसे में  निकाले गए श्रमिकों के समक्ष आर्थिक संकट पैदा हो गया है। उन्होंने निकाले गए श्रमिकों को काम पर वापस लेने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों के प्रति अविलंब सकारात्मक कदम नहीं उठाए गए तो आंदोलन तेज किया जाएगा। सभी पदाधिकारियों ने धरना स्थल से डीएम कार्यालय तक प्रदर्शन कर मांगें पूरी कराने की मांग की। इस मौके पर संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश गुप्ता, मजहरुद्दीन, रामप्रवेश, जमुना भारती, संजय निषाद, दिनेश, प्रभुनाथ जायसवाल सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed