{"_id":"65a03f370d0bb7ff4c0dfbc4","slug":"bhaishwa-defeated-pipri-and-made-it-to-the-finals-maharajganj-news-c-227-1-sdn1003-11255-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: भैसहवा ने पिपरी को हराकर फाइनल में जगह बनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: भैसहवा ने पिपरी को हराकर फाइनल में जगह बनाई
Fri, 12 Jan 2024 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 12 Jan 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
बर्डपुर। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी कैनवस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में बृहस्पतिवार को भैंसहवा के टीम ने सईद 11 के टीम को तीन विकेट से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।
टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पिपरी की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 141 रन बनाए, जिसमें बरकत ने 27 रन, रघुवीर ने 22 रन व राम आज्ञा ने 16 रनों का योगदान दिया। भैंस हवा के तरफ से गेंदबाजी करते हुए इफ्तफाक तीन विकेट, धर्मवीर, रजत व सन्नी ने दो-दो विकेट चटकाएं।
जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी भैसहवा की टीम ने एक गेंद शेष रहते ही सात विकेट से मैच को जीत लिया, जिसमें मोहित ने 41 रन, अब्दुल कादिर ने 33 रन व अभिषेक ने 26 रनों का योगदान दिया। पिपरी की टीम के तरफ से गेंदबाजी करते हुए मजीद ने तीन विकेट, विपिन ने दो विकेट व रघुवीर एक विकेट चटकाए। 41 रन की पारी खेल कर मोहित को मैन आफ द मैच चुना गया। इस दौरान सत्यप्रकाश राही, नितेश पांडेय, अमित उपाध्याय, ओंकार यादव, सुनील जायसवाल, राकेश मिश्रा, अरुण जायसवाल मौजूद रहे।