फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Bhairahwa Hawala karobari link posible

फालो अप

Fri, 03 Sep 2021 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Bhairahwa Hawala karobari link posible
भैरहवां के हवाला कारोबारी से लिंक जुड़ा होने की संभावना
विज्ञापन

सोनौली ( महराजगंज)। कस्बे में बुधवार की रात तीन युवकों को हवाला कारोबार से जुड़े होने के आरोप में क्राइम ब्रांच लखनऊ की टीम ने सोनौली से उठाया था। अन्य लोगों की तलाश में शुक्रवार को फिर क्राइम ब्रांच की टीम ने सोनौली का दौरा किया।

बताया जा रहा है कि तीन स्थानीय युवकों की और तलाश है जो हवाला कारोबार से जुड़े हुए हैं। तीनों फिलहाल नेपाल में हैं। सूत्रों के मुताबिक भैरहवां का एक बड़ा हवाला कारोबारी है जिसका जाल सोनौली, नौतनवां, गोरखपुर, लखनऊ सहित भारत के कोने-कोने तक फैला हुआ है। पकड़े गए आरोपी इसके सहयोगी बताए जा रहे हैं। भैरहवां का हवाला कारोबारी बड़े स्तर पर मोबाइल और गोल्ड की भी तस्करी करता है। बताया जा रहा है इससे संबंधित लोगों के लिए क्राइम ब्रांच की टीम ने नेपाल के अधिकारियों से भी संपर्क साधा है। हवाला केस के बाद सोनौली में सनसनी फैल गई है। कोतवाल सोनौली शशांक शेखर राय ने बताया कि क्राइम ब्रांच लखनऊ की टीम ने दौरा किया है। इससे आगे की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed