फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Bhagyashree became Ardhangini then Pankaj's fate opened

भाग्यश्री बनीं अंर्धांगिनी तो पंकज के खुल गए भाग्य

Wed, 07 Jul 2021 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Bhagyashree became Ardhangini then Pankaj's fate opened
भाग्यश्री बनीं अर्द्धांगिनी तो पंकज के खुल गए भाग्य
विज्ञापन

महराजगंज। सांसद पंकज चौधरी का राजनीतिक सफर गोरखपुर नगर निगम के पार्षद से शुरू हुआ तो पीछे मुड़कर नहीं देखा। उनकी किस्मत तब बदली जब उनकी जिंदगी में भाग्यश्री आईं। पार्षद से डिप्टी मेयर पद का अनुभव लेकर 1990 में भाजपा कार्यसमिति के सदस्य बने। 11 जून 1990 में भाग्यश्री से शादी के बाद पंकज की तरक्की के द्वार खुलते चले गए। वर्ष 1991 में रामलहर में महराजगंज से चुनाव जीतकर पहली बार सांसद बने। हालांकि दो हार बार का सामना भी करना पड़ा, लेकिन सरल स्वभाव, मृदुभाषी होने के कारण जनप्रिय नेता बनकर उभरे। इसी की बदौलत बुधवार को उन्हें मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिली।
जिले से छह बार चुनाव जीतकर संसद पहुंचने वाले पंकज चौधरी के केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने से कार्यकर्ताओं समेत क्षेत्र की जनता में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। भाजपा जिलाध्यक्ष परदेशी रविदास ने कहा कि यह जिले के लिए गौरव की बात है। अब जिले का विकास तेजी से होगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही नहीं, जनता में भी खुशी की लहर है। भाजपा के जिला महामंत्री ऋषि त्रिपाठी एवं सिसवा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने तराई की जनता का सम्मान बढ़ाने के लिए सांसद पंकज चौधरी को मंत्रिमंडल में शामिल किया है।
विज्ञापन

अमित शाह ने पूरा किया वादा
लोकसभा चुनाव के दौरान नौतनवां में आयोजित सभा में भाजपा के तत्कालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने जनता से वादा किया था कि आप पंकज को जिताकर संसद भेजिए, हम उन्हें मंत्री बनाएंगे। आखिरकार शाह ने अपना वादा पूरा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे बने छह बार सांसद
1991 से लेकर 2014 के चुनाव को देखें तो 1999 व 2009 में पंकज चौधरी को हार का सामना करना पड़ा। 1999 के लोकसभा चुनाव में हार का अंतर 10,644 मतों का रहा। सपा के अखिलेश सिंह 2,39,826 मत पाकर सांसद चुने गए थे। पंकज चौधरी 2,29,182 मत पाकर दूसरे स्थान पर थे। पंकज को वर्ष 2009 में भी झटका लगा था। कांग्रेस के हर्षवर्धन 3,54,074 मतों से विजयी हुए थे। 2019 में पंकज ने सभी विरोधियों को किनारे करते हुए छठी बार जीत हासिल की।
सांसद की प्रोफाइल
पंकज चौधरी सांसद
शिक्षा- बीए, गोरखपुर
पिता का नाम-स्वर्गीय भगवती प्रसाद चौधरी
माता का नाम- उज्जवल चौधरी
जन्मतिथि-20 नवंबर 1964, जन्म स्थान गोरखपुर
पत्नी का नाम भाग्यश्री
संतान - एक बेटा व दो बेटियां
सांसद पंकज चौधरी का राजनीतिक सफर
1989-91 सदस्य, नगर निगम, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश
1990-91 उप महापौर, नगर निगम, गोरखपुर
1990- कार्यसमिति, भारतीय जनता पार्टी
1991- 10वीं लोकसभा के लिए चुने गए
1991-96 सदस्य, पटल पर रखे गए कागजात संबंधी समिति और सदस्य, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पर्यावरण और वन संबंधी समिति
1998 -12वीं लोकसभा के लिए फिर से निर्वाचित (तीसरी अवधि)
2004- 14वीं लोकसभा के लिए निर्वाचित (चौथा कार्यकाल)
2014- 16वीं लोकसभा के लिए निर्वाचित (5वीं अवधि)
2019- 17वीं लोकसभा के लिए निर्वाचित (छठा कार्यकाल)
30 साल बाद आया यह अवसर
महराजगंज। वर्ष 1991 में सांसद बनने के बाद से अब तब 30 साल का वक्त गुजर गया। इतने लंबे अरसे बाद सांसद पंकज चौधरी को केंद्रीय मंत्री बनने का मौका मिला।

छह बार सांसद रहते हुए पंकज चौधरी ने जनपद महराजगंज का विकास तो नहीं किया, पर आशा करती हूं जिले का विकास अब उनकी प्राथमिकता होगी। नए कार्यभार के लिए बधाई।
सुप्रिया श्रीनेत, राष्ट्रीय प्रवक्ता कांग्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed