फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Beware! Don't let the taste of fast food take a heavy toll on your health.

Maharajganj News: सावधान! स्वाद के चक्कर में सेहत पर भारी न पड़ें जाएं फास्ट फूड

Thu, 25 Jun 2026 02:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Beware! Don't let the taste of fast food take a heavy toll on your health.
खुले में बिक रहा खाद्य पदार्थ। 
फास्ट फूड की दुकानों पर एक ही तेल का कई बार किया जाता है इस्तेमाल
विज्ञापन

अधिकांश दुकानदार नहीं रखते हैं सफाई, गंदगी से बीमारियों का खतरा
महराजगंज। जनपद में जगह-जगह चाट-पकौड़ी और फास्ट फूड के दुकानों पर फैली गंदगी लोगों की सेहत के लिए खतरा बन गई है। इन दुकानों पर फैली गंदगी और एक ही तेल के बार-बार इस्तेमाल के कारण पेट संबंधी बीमारियों के फैलने की आशंका अधिक होती है। महराजगंज में मुख्यालय से लेकर ग्रामीण इलाकों में ऐसी दुकानों और बड़ी संख्या में यहां आने वालों को सतर्क रहने की जरूरत है। गर्मी के मौसम में यह खतरा और बढ़ जाता है।

नगर के सक्सेना तिराहा, रोडवेज बस स्टेशन, हनुमानगढ़ी चौराहा, जिला उद्योग चौराहा तथा नगर पालिका गेट के आसपास बड़ी संख्या में खाद्य सामग्री खुले में बेची जा रही है। इनमें चाट, गोल गप्पे, समोसा, पकौड़ी, मिठाई और अन्य फास्ट फूड शामिल हैं। अधिकांश स्थानों पर खाद्य पदार्थों को ढककर रखने की व्यवस्था नहीं दिखी। इस वजह से उन पर धूल और मक्खियों का जमाव बना रहता है। इसके अलावा कई दुकानदार एक ही तेल को बार-बार गर्म कर खाद्य पदार्थ तैयार करते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद नुकसानदायक माना जाता है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. पवन कुमार ने बताया कि बार-बार जले हुए अथवा रिसाइकिल किए गए तेल में बने खाद्य पदार्थों का सेवन सीधे तौर पर लिवर को प्रभावित करता है। ऐसे तेल में हानिकारक रसायन उत्पन्न हो जाते हैं, जो शरीर में पहुंचकर कई गंभीर बीमारियों को जन्म देते हैं। उन्होंने बताया कि इससे फैटी लिवर, पीलिया, डायरिया, फूड प्वाइजनिंग सहित अन्य पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों के सेवन से बचें और घर पर बने ताजे एवं स्वच्छ भोजन को प्राथमिकता दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
विभाग द्वारा लगातार खाद्य कारोबारियों को जागरूक किया जा रहा है। सभी दुकानदारों को खाद्य पदार्थ ढककर बेचने, साफ-सफाई बनाए रखने तथा कूड़ा-कचरा डस्टबिन में डालने के निर्देश दिए गए हैं। दुकानदारों को स्पष्ट रूप से बताया गया है कि किसी भी खाद्य तेल का उपयोग दो बार से अधिक नहीं किया जाए। यदि जांच के दौरान कोई दुकानदार बार-बार जले हुए तेल का उपयोग करते हुए पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
-प्रभारी सहायक आयुक्त (खाद्य) केके उपाध्याय
------------------------------------------

बाहर का खाद्य पदार्थ खिलाने से डर लगता है लेकिन बच्चे मोमो, बर्गर, चाउमीन की जिद करते हैं। मजबूरी में बच्चों को खिलाना पड़ता है, खुले में बिकने वाले सामान ढककर नहीं रखते है।
-गुंजा वर्मा, शिवनगर
---------------------------------------
बच्चों को घर बना सामान ही खिलाते हैं, लेकिन कभी कभी जब बच्चे बाहर जाते हैं तो वहां ठेले पर खुले में बिकने वाले सामान खाने की जिद करते हैं। मजबूरी में खिलाना पड़ता है, संबंधित विभाग को चाहिए कि समय-समय पर इसकी जांच कर ढककर सामान बेचने का निर्देश दिया जाए।
-प्रीति निगम, हनुमानगढ़ी चौराहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed