{"_id":"6327678b4e4c970d5e2a62fc","slug":"beo-will-check-kasturba-every-week-maharajganj-news-gkp4509542137","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्येक सप्ताह कस्तूरबा की जांच करेंगे बीईओ, देंगे रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्येक सप्ताह कस्तूरबा की जांच करेंगे बीईओ, देंगे रिपोर्ट
विज्ञापन
प्रत्येक सप्ताह कस्तूरबा की जांच करेंगे बीईओ
ब्लॉकों में तैनात खंड शिक्षा अधिकारी को बनाया नोडल अधिकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। बेसिक शिक्षा विभाग ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की हकीकत को जांचने के लिए सभी ब्लॉकों में तैनात खंड शिक्षा अधिकारी को कस्तूरबा का नोडल अधिकारी बनाया है। वे प्रति सप्ताह विद्यालयों की जांच करेंगे और अपनी रिपोर्ट में जांच में मिले बिंदुओं को दर्शाने का कार्य करेंगे।
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जिले के निचलौल ब्लॉक में दो तथा शेष 11 ब्लॉक में एक-एक कस्तूरबा विद्यालय संचालित होते हैं। विभाग की ओर से अब प्रत्येक सप्ताह विद्यालयों की जांच कराते हुए वहां की हकीकत को जांचने की व्यवस्था बनाई गई है। सभी खंड शिक्षा अधिकारी संबंधित ब्लॉक के विद्यालयों की जांच करेंगे।
खंड शिक्षा अधिकारी की ओर से स्वच्छ पेयजल, खाद्य सामग्री, मौसमी फल व सब्जी, सफाई व्यवस्था, जलनिकासी व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, मेन्यू के मुताबिक उपलब्ध कराए जाने वाले भोजन आदि बिंदुओं पर निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
-------------
जिले के सभी 12 ब्लॉकों में संचालित होने वाले कस्तूरबा विद्यालयों की जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। उनकी रिपोर्ट के मुताबिक व्यवस्था को दुरुस्त करने का कार्य किया जाएगा।
- आशीष कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी