फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   BEO warned to improve enrollment

Maharajganj News: नामांकन में सुधार के लिए बीईओ को चेतावनी

Tue, 05 May 2026 02:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
BEO warned to improve enrollment
महराजगंज। जनपद में 15 अप्रैल तक लागू स्कूल चलो अभियान बीते वर्ष की तुलना में सफल रहा। लेकिन इस सफलता के बाद भी जनपद में ऐसे स्कूलों की फेहरिस्त कम नहीं जहां इस अभियान के बीच एक भी प्रवेश नहीं हुए।
विज्ञापन

इन स्कूलों में नामांकन बढ़ाने के लिए बीएसए ने सिर्फ प्रधानाध्यापक ही नहीं खंड शिक्षा शिकारियों के लिए भी चेतावनी पत्र जारी किया है। अगर प्रवेश की स्थिति मई में नहीं सुधरी तो जिम्मेदारों का वेतन बाधित हो सकता है। जनपद में 1500 से अधिक परिषदीय स्कूल संचालित हैं। इन स्कूलों में एक अप्रैल से 15 तक स्कूल चलो अभियान का पहला चरण लागू रहा। लेकिन इस दौरान भिटौली द्वितीय, खान पुर मिश्रौली प्राथमिक, अमसहा जूनियर, प्राथमिक विद्यालय रामनगर पिपरिया, पिपरा मुंड़ेरी जूनियर, खपराधिक्का प्राथमिक, टिकुलिहा प्राथमिक, तुलसीपुर प्राथमिक, हरखी जूनियर, बनहवां टोला प्राथमिक सहित अन्य कई स्कूल ऐसे जिनमें इस समय सीमा के भीतर एक भी प्रवेश नहीं हुए।
विज्ञापन

स्कूल चलो अभियान की समीक्षा बैठक के बाद इन स्कूलों के खिलाफ बीएसए ने सख्ती शुरू की है। उन्होंने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों व संबंधित स्कूल प्रधानाध्यापकों को चेतावनी पत्र जारी कर म ई में अधिक से अधिक नामांकन के निर्देश दिए है। अगर वह इसमें विफल होते तो बेतन बाधित करने के साथ अन्य कार्रवाई की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed