फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Benefits of nano fertilizer explained in IFFCO workshop

Maharajganj News: इफको कार्यशाला में बताया नैनो उर्वरक का लाभ

Tue, 10 Feb 2026 01:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Benefits of nano fertilizer explained in IFFCO workshop
कृषि अधिकारी ने किया कार्यक्रम को संबोधित
विज्ञापन

महराजगंज। विकास भवन सभागार में कृषि विभाग कर्मचारी व अधिकारियों के लिए एक दिवसीय नैनो उर्वरक प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए एक दिवसीय कार्यशाला इफको की तरफ से आयोजित की गई।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि कृषि नवाचारों के जरिये कृषि को मुनाफे का माध्यम बनाने के प्रयास हो रहे हैं। शासन व प्रशासन इसके लिए लगातार प्रयास कर रहा है। नैनो उर्वरक के प्रयोग से मृदा प्रदूषण की संभावना काफी हद तक समाप्त होता है क्योंकि उर्वरक लिक्विड फार्म में होने के कारण सीधे पौधों से अवशोषित कर लिया जाता है। इफको प्रबंधक विनोद कुमार मौर्य ने प्राकृतिक खेती के लिए नैनो उर्वरक महत्व बताया। क्षेत्रीय प्रबंधक इफको डॉ. वीके सिंह ने बताया कि नैनो डीएपी 500 एमएल से एक क्विंटल बीज शोधित किया जा सकता है। इसकी लागत सिर्फ 600 रुपये होगी। लेकिन दानेदार डीएपी प्रयुक्त करते तो खर्च बढ़ जाएगा। ऐसे में किसान नैनो उर्वरक से खेती की लागत घटा सकते हैं। कार्यशाला में आईएफएफडीसी अमित कुमार सिंह, ड्रोन उद्यमी, सभी ब्लाक के एडीओ कृषि सहित 80 लोगों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed