फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Beneficiaries will be given information related to fisheries

Maharajganj News: लाभार्थियों को दी जाएगी मत्स्य पालन से जुड़ी जानकारी

Sun, 16 Feb 2025 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 16 Feb 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Beneficiaries will be given information related to fisheries
महराजगंज। उत्तर प्रदेश मत्स्य पालक कल्याण कोष योजना के तहत जिले के मत्स्य पालकों और मछुआरों को तकनीकी दक्षता विकास के लिए प्रशिक्षण एवं भ्रमण का अवसर दिया जा रहा है। इस योजना के तहत इच्छुक लाभार्थियों को मत्स्य पालन से जुड़ी नवीनतम जानकारी दी जाएगी। इससे वे अपने व्यवसाय को अधिक लाभदायक बना सकें।
विज्ञापन

सहायक निदेशक मत्स्य विभाग, संजय कुमार ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य जिले के मत्स्य पालकों को आधुनिक तकनीकों से अवगत कराना और उनकी उत्पादन क्षमता बढ़ाना है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों द्वारा मत्स्य पालन, जल प्रबंधन, मत्स्य आहार और रोग नियंत्रण से संबंधित विषयों पर जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

साथ ही चयनित मत्स्य पालकों को अन्य सफल मत्स्य पालन परियोजनाओं का भ्रमण कराया जाएगा, ताकि वे व्यावहारिक रूप से भी नई तकनीकों को समझ सकें। उन्होंने बताया कि इस योजना का लाभ उठाने के लिए इच्छुक मत्स्य पालक और मछुआरे मत्स्य विभाग के कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन प्रक्रिया और अन्य आवश्यक जानकारी के लिए कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है। यह योजना जिले के मत्स्य पालकों और मछुआरों के लिए एक सुनहरा अवसर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed