{"_id":"62a0e3d1f0513c44296887a8","slug":"beat-policemen-should-keep-an-eye-on-every-movement-of-the-area-sp-maharajganj-news-gkp4396789128","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीट पुलिसकर्मी क्षेत्र की हर हलचल पर नजर रखें : एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीट पुलिसकर्मी क्षेत्र की हर हलचल पर नजर रखें : एसपी
विज्ञापन

बार्डर सुपरविजन स्कीम के तहत कोल्हुई थाने का निरीक्षण किए एसपी
महराजगंज। बीट पुलिस कर्मी समय से सूचनाओं को अपडेट करें। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। थाने में आने वाले लोगों की समस्याओं को गंभीरता के साथ सुनें। अभिलेखों का रखरखाव बेहतर ढंग से हो तथा क्षेत्र में प्रत्येक हलचल पर नजर रखें। ग्राम स्तर पर सूचनातंत्र को मजबूत करें।
उक्त बातें पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने बुधवार को बार्डर सुपरविजन स्कीम के तहत कोल्हुई थाने के निरीक्षण के दौरान कही। इस बीच एसपी ने संभ्रान्त व्यक्तियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को सुना। थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों अपराध रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर व बीट सूचना रजिस्टर तथा अन्य अभिलेखों का अवलोकन किया। संबंधित थानों पर समस्त हल्का प्रभारी(उप निरीक्षक), बीपीओ से उनके क्षेत्र के संवेदनशील क्षेत्रो के बारे में जानकारी प्राप्त की। बीट पुलिसिंग प्रणाली के माध्यम से जनसमस्याओं के समाधान के लिए निर्देशित किया। मालखाने में रखे बलवा ड्रिल से संबंधित उपकरणों/एंटी राइट उपकरणों की सफाई करने का निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि सभी पुलिस कर्मी क्षेत्र में भ्रमणशील रहें। कहीं भी छोटी बड़ी घटना हो तो तुरंत मौके पर पहुंचे।