{"_id":"60f067a28ebc3e1063150e8d","slug":"beat-nine-year-old-boy-maharajganj-news-gkp4019786161","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ साल के बच्चे को पेड़ से बांधकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ साल के बच्चे को पेड़ से बांधकर पीटा
विज्ञापन
नौ साल के बच्चे को पेड़ से बांधकर पीटा
- मंडी से पांच किलो गेहूं चोरी करने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
नौतनवां। नौतनवां मंडी समिति में स्थित गेहूं क्रय केंद्र से पांच किलो गेहूं चोरी करने के आरोप में नौ साल के बच्चे को पेड़ से बांधकर पीटा गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंडी समिति में स्थित गेहूं क्रय केंद्र पर किसानों से क्रय कर रखे गए गेहूं के बोरों में से वृहस्पतिवार की सुबह एक बालक लगभग पांच किलोग्राम गेहूं लेकर जा रहा था। इतने में वहां लगे कर्मचारियों ने उसे पकड़ लिया और पास में ही मौजूद एक पेड़ में ले जाकर उसके दोनों हाथ बांध दिया। उसके बाद बच्चे को मारा-पीटा। बच्चे को गाली भी दी गई।
मंडी निरीक्षक गिरजेश मौर्य ने बताया कि क्रय केंद्र से एक माह के भीतर करीब 27 से 28 बोरा गेहूं गायब हो चुका है। गेहूं चोरी होने में करीब 5 से 7 लड़कों का हाथ था। गेहूं की निगरानी में कर्मचारियों को लगाया गया था। वृहस्पतिवार की सुबह एक बालक को रंगे हाथ पकड़ लिया गया। उन्होंने बताया कि बालक को समझा-बुझाकर उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। उसको पेड़ में बाधकर प्रताड़ित करने आरोप निराधार है। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पांडेय ने इस तरह की किसी भी घटना की जानकारी से इंकार किया है।