{"_id":"69bef7ffc007e68a7c02cdd9","slug":"bdo-promoted-to-the-post-of-deputy-commissioner-on-the-orders-of-the-governor-maharajganj-news-c-206-1-go11002-173828-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: राज्यपाल के आदेश पर उपायुक्त पद पर पदोन्नत की गईं बीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: राज्यपाल के आदेश पर उपायुक्त पद पर पदोन्नत की गईं बीडीओ
विज्ञापन
ग्रामीणों में मजबूत की स्वच्छता की महत्वपूर्ण आदत
राज्यपाल की तरफ से जारी हुआ पदोन्नति आदेश
महराजगंज। नवरात्रि के शक्ति उपासना के बीच जनपद में तैनात एक महिला बीडीओ को पदोन्नति का सम्मान मिला है। यह पदोन्नति वरिष्ठता क्रम व कार्यों के आकलन आधार पर दिया गया है। इस संदर्भ में राज्यपाल हस्ताक्षरित आदेश जारी हुए हैं।
निचलौल ब्लॉक में तैनात बीडीओ शमा सिंह को बीडीओ पद से पदोन्नत देते हुए शासन स्तर से आदेश जारी किए गए हैं। लगभग एक वर्ष से निचलौल में तैनात शमा ने बाल विवाह को रोकने के लिए काफी बेहतर कार्य किया। विकास क्षेत्र में बाल विवाह के दुष्प्रभाव बताकर इससे दूरी बनाए रखने के लिए न सिर्फ एक माह के लिए प्रचार वाहन की व्यवस्था कराई बल्कि अपने ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायतों में जागरूकता मुहिम चलाकर ग्रामीणों को जागरूक करने का जतन किया। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को सफाई का महत्व समझाकर स्वच्छता को एक आदत बनाकर लोगों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। अब बीडीओ की जगह उनका पद डीडीओ/उपायुक्त का कर दिया गया है। हालांकि अभी उन्हें अग्रिम आदेश तक निचलौल बीडीओ का चार्ज ही देखना है लेकिन बढ़े वेतनमान का लाभ उन्हें इस दौरान मिलता रहेगा। शमा सिंह ने बताया कि उन्होंने कुछ विशेष नहीं किया। जो दायित्व मिला उसका निष्ठा पूर्वक निर्वाह किया।
वर्जन
निचलौल में तैनात बीडीओ शमा सिंह को वरिष्ठता क्रम व कार्यों के आधार पर शासन से पदोन्नति दी गई है। अभी वह निचलौल बीडीओ का चार्ज ही देखेंगी। -महेंद्र प्रताप सिंह, सीडीओ, महराजगंज।