फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   BDO issued notice to the responsible persons for negligence in work.

Maharajganj News: बीडीओ ने काम में लापरवाही पर जिम्मेदारों को दिया नोटिस

Fri, 17 Oct 2025 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 17 Oct 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
BDO issued notice to the responsible persons for negligence in work.
परतावल। विकास खंड स्तर पर संचालित विकास कार्यक्रमों की समीक्षा और अनुश्रवण में लापरवाही बरतने का आरोप है। बिना अनुमति वाट्सएप ग्रुप छोड़ने पर खंड विकास अधिकारी संतोष कुमार यादव ने संबंधित ग्राम पंचायत अधिकारियों को चेतावनी दी। खंड विकास अधिकारी ने इसे शासनादेशों का उल्लंघन बताते हुए कहा कि कुछ कर्मचारियों की ओर से गुटबाजी कर निरीक्षण कार्यों को बाधित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने सभी अधिकारियों को अंतिम रूप से निर्देशित किया है कि वे तत्काल विकास खंड स्तरीय व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़कर शासन के निर्देशों के अनुसार कार्य सुनिश्चित करें, ताकि विकास योजनाओं का संचालन सुचारू रूप से हो सके। उन्होंने ग्राम पंचायत अधिकारी गोपेश्वर पटेल, सतेंद्र, चंद्रशेखर सिंह, विकास सिंह, आशीष सिंह, विवेक कुमार, जितेन्द्र, सुधीर सिंह, सृष्टि सिंह, सूरज गौड़, एखलाक अहमद, राकेश कृष्ण त्रिपाठी, माण्डवी सिंह, प्रियंका दूबे आदि को नोटिस जारी स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed