{"_id":"67ab9d4f52392c0ba60e9387","slug":"bdc-unopposed-in-two-blocks-nominations-of-eight-candidates-for-the-post-of-prime-minister-returned-maharajganj-news-c-206-1-go11002-142481-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: दो ब्लाकों में बीडीसी निर्विरोध, प्रधान पद के आठ उम्मीदवारों का पर्चा वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: दो ब्लाकों में बीडीसी निर्विरोध, प्रधान पद के आठ उम्मीदवारों का पर्चा वापस
Wed, 12 Feb 2025 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 12 Feb 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। पंचायत उपचुनाव में मंगलवार को पर्चा वापस लेने का आखिरी दिन था जिसमें प्रधान पद के लिए आठ लोगों ने अपना पर्चा वापस ले लिया। वहीं मिठौरा व निचलौल ब्लॉक में एक- एक बीडीसी निर्विरोध घोषित किए गए। पंच स्थानीय चुनाव के धनंजय दुबे ने बताया कि परतावल में प्रधान पद के एक प्रत्याशी ने पर्चा वापस ले लिया है। इसी तरह नौतनवां में एक, लक्ष्मीपुर में 2 व बृजमनगंज में भी दो उम्मीदवारों ने नाम वापस लिया है। उपचुनाव के रिक्त सीटों पर मतदान 19 फरवरी को और मतगणना 21 फरवरी को होगी। संवाद
डोमा में ग्राम प्रधान पद के चार उम्मीदवार मैदान में
निचलौल। पंचायत उपचुनाव में ब्लॉक क्षेत्र के डोमा में ग्राम प्रधान पद के लिए चार उम्मीदवार मैदान में हैं। मंगलवार को सभी को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए। जबकि दो उम्मीदवारों ने पर्चा वापस कर लिया है।
एआरओ रमेश चंद ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम पंचायत डोमा में प्रधान पद के लिए कुल छह उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरा था। इस दौरान दो उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र को वापस कर लिया है। ऐसे में शेष बचे चार उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न वितरित कर दिए गए हैं। जबकि बीडीसी वार्ड संख्या नौ बजहा उर्फ अहिरौली के पद पर उम्मीदवार मन्नू ने पर्चा दाखिल किया था। जिन्हें निर्विरोध घोषित कर दिया गया है। वहीं डोमा में प्रधान पद के लिए 19 फरवरी को मतदान किया जाएगा। जबकि 21 फरवरी को मतगणना होगी।