फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   basic wants will be fullfield

हमारे प्रधान जी

Fri, 11 Jun 2021 10:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
basic wants will be fullfield
गांव में बुनियादी जरूरतें बेहतर बनाने का होगा प्रयास : ग्राम प्रधान दीपक जायसवाल
विज्ञापन

मिठौरा (महराजगंज )। क्षेत्र के खोस्टा गांव में नव निर्वाचित ग्राम प्रधान ने गांव में स्वच्छता के हथियार से कोरोना को दूर भगाने का संकल्प लिया है। गांव में बुनियादी जरूरतें बेहतर होंगी। लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। इसके लिए पूरी तैयारी की जा रही है। कोरोना टीकाकरण को लेकर लोगों का भ्रम दूर किया जाएगा।
मिठौरा ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सभा खोस्टा के नव निर्वाचित ग्राम प्रधान दीपक जायसवाल का कहना है कि पहले कोरोना संक्रमण से गांव वालों की सुरक्षा करने की जरूरत है। ग्राम सभा में किसी को सर्दी खांसी या बुखार होने पर सबसे पहले कोरोना जांच की सलाह दी जाएगी। गांव के लोग कोरोना का इलाज का पूरी तरह पालन करें। इसके लिए ग्रामीणों को जागरूक करेंगे। कोरोना टीकाकरण को लेकर कुछ ग्रामीण भ्रमित हैं, उनको समझा-बुझाकर कोरोना का टीका लगवाएंगे। टीकाकरण से होने वाले फायदे को उनको बताएंगे। ग्राम सभा में बेहतर सफाई के साथ सैनिटाइज कराया जा रहा है। ग्राम सभा में नाली, सड़क, पेयजल समेत अन्य बुनियादी जरूरतों को बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

गांव के विकास को गति देने के लिए कार्य योजना तैयार की जा रही है। पेंशन, शौचालय, आवास का लाभ पात्र लाभार्थियों को दिलाया जाएगा। सरकार की सभी जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को दिलाने का हर संभव कोशिश होगी। प्राथमिकता के तौर पर हर घर को शौचालय दिलाने का प्रयास रहेगा। मोहनापुर ग्राम सभा के पंचायत सदस्य लोहासव, छोटेलाल विश्वकर्मा, कमलावती, चंपा, मोहन, राम उदित, अनिता, आदित्य, संजय आदि का कहना है ग्राम सभा के विकास में योगदान देना कर्तव्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान की प्रोफाइल
ग्राम प्रधान दीपक जायसवाल, शिक्षा बीए
ग्राम प्रधान का मोबाइल नंबर-9935779746
गांव की खासियत
गांव आबादी 3536
मतदाताओं की संख्या 2200
गांव के सभी वर्गों के लोग हैं
प्राचीन शिव मंदिर।
गांव की समस्याएं
बदहाल सड़कें, क्षतिग्रस्त नालियां
आवास,शौचालय की समस्या
राशन कार्ड की कमी की समस्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed