{"_id":"67dae427db9470dd9e074f66","slug":"banks-should-expedite-the-disposal-of-pending-applications-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-144975-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बैंक लंबित आवेदनों के निस्तारण में लाएं तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बैंक लंबित आवेदनों के निस्तारण में लाएं तेजी
Wed, 19 Mar 2025 09:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 19 Mar 2025 09:05 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जिलाधिकारी अनुनय झा ने बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान संबंधी अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत ऋण स्वीकृति और वितरण में प्रगति पर संतोष व्यक्त किया।
निर्देशित किया कि बैंक लंबित आवेदनों के निस्तारण में तेजी लाएं। उन्होंने विभिन्न बैंकों के जिला समन्वयकों को निर्देशित किया कि ऋण स्वीकृति को बढ़ाएं और वितरण को भी तेज करें। यदि किसी आवेदन को निरस्त करते हैं तो आवेदनकर्ता से सहमति पत्र प्राप्त कर लें। अथवा लोन निरस्त करने का ठोस आधार लिखित में दें। उन्होंने दैनिक समीक्षा करते हुए ऋण वितरण बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजना के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की शिथिलता को बर्दाश्त नहीं होगी।
मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन ने कहा कि सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान उत्तर प्रदेश सरकार की अत्यन्त महत्वाकांक्षी योजना है और योजना का उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
उपायुक्त उद्योग ने अवगत कराया कि जनपद में सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत अबतक प्राप्त 1000 के लक्ष्य के सापेक्ष विभिन्न बैंकों की ओर से 1007 आवेदन स्वीकृत करते हुए 637 मामलों में ऋण वितरण किया जा चुका है। जनपद में ऋण स्वीकृति का प्रतिशत 100 प्रतिशत से ज्यादा और लक्ष्य के सापेक्ष ऋण वितरण का प्रतिशत 67.70 है।