फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Bank khulate hi umdi bheed

बैंकों में भीड़, सोशल डिस्टेंसिंग तार-तार

Mon, 13 Apr 2020 10:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Bank khulate hi umdi bheed
महराजगंज के पनियरा में बैंक के बाहर भीड़ रही। यहां सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल नहीं रखा गया। - फोटो : MAHARAJGANJ
बैंकों में भीड़, सोशल डिस्टेंसिंग तार-तार
विज्ञापन

महराजगंज। दो दिन की बंदी के बाद सोमवार को जब जिले भर में बैंक खुले तो बड़ी संख्या में जरूरतमंद धन निकालने पहुंचे। भीड़ ऐसी हुई कि जहां छाया के लिए लगाए गए टेंट छोटे पड़ गए, वहीं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने में बैंक व पुलिस के कर्मियों को पसीने छूट गए।
लॉकडाउन के दौरान जिले भर में विपरीत हालात उत्पन्न हुए हैं। अधिकांश काम-धंधा बंद होने से लोग बैंकों में या तो अपने आवश्यक कार्यों की पूर्ति के लिए जमा धन को निकालने जा रहे हैं या फिर शासन ने जिन गरीबों, किसानों के खाते में सहायता राशि भेजी है, वे अपने धन निकालने पहुंच रहे हैं। बड़ी संख्या में गरीबों व किसानों को जारी किए गए धनराशि की वजह से बैंकों पर किसानों की भीड़ वैसे ही लग रही थी। दूसरे शनिवार व रविवार को बंदी के उपरांत सोमवार को जब बैंक खुला तो उम्मीदों के अनुरूप भीड़ उमड़ पड़ी। नगर के ही इंडियन इलाहाबाद बैंक, स्टेट बैंक, बड़ौदा यूपी बैंक, यूनियन बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, केनरा बैंक समेत अन्य बैंकों पर बड़ी संख्या में लोग कतारबद्ध देखे गए। बैंकों में बढ़ी भीड़ को देखते हुए बैंककर्मी व पुलिस विभाग के जिम्मेदार सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए खड़े रहकर अपील करते नजर आए। धूप में लंबे समय तक किए जा रहे इस प्रयासों से उनके भी पसीने छूट गए। मार्गदर्शी बैंक के मुख्य प्रबंधक सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि सोमवार को भीड़ रही। भुगतान के साथ-साथ निर्देशों का पालन भी बैंककर्मियों द्वारा सुनिश्चित कराया गया।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में भी उमड़े खाताधारक
नगर के साथ-साथ संपूूर्ण जिले में बैंक शाखाओं पर भीड़ देखी गई। नौतनवां, सोनौली, ठूठीबारी, निचलौल, कोल्हुई, फरेंदा, सिंदूरिया, सिसवां, परतावल, घुघली, पनियरा, हरपुर समेत अन्य जगहों पर बड़ी संख्या में भीड़ देख पुलिस विभाग के जिम्मेदारों व बैंक के कर्मियों ने लोगों से सोशल डिसटेंसिंग का पालन करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed