फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Bangladeshi citizen infiltrating Indian border through Nepal arrested

Maharajganj News: नेपाल के रास्ते भारतीय सीमा में घुसपैठ कर रहा बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

Wed, 12 Mar 2025 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 12 Mar 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Bangladeshi citizen infiltrating Indian border through Nepal arrested
पकड़ा गया बांग्लादेशी। 
निचलौल (महराजगंज)। क्षेत्र से जुड़ी नेपाल सीमा पर सोमवार की देर रात एसएसबी ने पगडंडियों के रास्ते भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ कर रहे एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम सैफुल इस्लाम बताया। जांच टीम को वह भारतीय सीमा में प्रवेश के लिए कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

झुलनीपुर एसएसबी बीओपी में तैनात एएसआई गणेश चंद्र दास ने निचलौल पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार की रात में सूचना मिली कि नेपाल के रास्ते भारतीय सीमा में प्रवेश की फिराक में है। इसके बाद बाॅर्डर के पिलर संख्या 501/6 से सटे मटरा गांव के घेराबंदी की गई। वहां नेपाल से पगडंडियों के रास्ते भारतीय सीमा में प्रवेश करता एक संदिग्ध पकड़ा गया। एसएसबी टीम की पूछताछ में उसने अपना नाम सैफुल इस्लाम (35) बताया। उसने बताया कि वह बांग्लादेश के माएमेनसिंह राज्य के धंसिल दुपूरिया का रहने वाला है। निचलौल थाना प्रभारी गौरव कन्नौजिया ने बताया कि पकड़ा गया बांग्लादेशी नागरिक भारतीय सीमा में प्रवेश के लिए कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed