फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Ban on sending onions from India to Nepal

Onion Export: भारत से नेपाल प्याज भेजने पर प्रतिबंध, सीमा से सात ट्रक वापस

Fri, 08 Dec 2023 06:00 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Fri, 08 Dec 2023 06:00 PM IST
सार

 इन दिनों भारत में प्याज महंगे दर पर बिक रही है। इस वजह से पहले देश में प्याज की जरूरतों को पूरा करने के बाद ही कहीं बाहर भेजा जाएगा। सूचना जारी होने के बाद सोनौली बॉर्डर पर कस्टम सतर्क है।

विज्ञापन
Ban on sending onions from India to Nepal
सोनौली बार्डर पर खड़े ट्रक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भारत सरकार ने नेपाल में प्याज निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है। आदेश मिलते ही शुक्रवार को सोनौली सीमा पर प्याज लदे सात ट्रकों को रोक दिया गया। बार्डर से प्रत्येक दिन आलू, प्याज का कारोबार करीब एक करोड़ का होता है। इसके पहले नेपाल में आलू प्याज पर वैट लगने से नेपाली कारोबारियों ने मंगाना कम कर दिया है, इधर भारत सरकार ने निर्यात पर पावंदी लगा दी है। वर्तमान में भारतीय क्षेत्र में प्याज का फुटकर भाव 60 रुपये प्रति किलो है। जबकि थोक में प्याज 50 रुपये प्रति किलो मिल रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह सोनौली सीमा से नेपाल जाने वाले प्याज लदे ट्रक को सोनौली कस्टम के अधिकारियों ने रोक दिया। सीमा से ट्रक लौटा दिया गया। प्याज के बढ़ते दाम को देखते हुए भारत सरकार ने नेपाल में प्याज निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के निर्देश पर डायरेक्टर जनरल आफ फॉरेन ट्रेड ने प्याज के निर्यात को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की रात आदेश के बाद प्याज की सभी किस्मों के निर्यात पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। कस्टम अधीक्षक एसके पटेल ने बताया कि देश भर में प्याज की बढ़ती कीमतों पर अंकुश लगने के मद्देनजर उसके नेपाल सहित सभी देशों में निर्यात पर रोक लगा दी गई है। आदेश आने के बाद सोनौली सीमा पर प्याज लदे ट्रकों की इंट्री प्रतिबंधित कर दी गई है। प्याज लदे सात ट्रक सीमा पर पहुंच गए थे, उन्हें कस्टम विभाग द्वारा वापस किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीमा पर कस्टम सतर्क
शुक्रवार को नासिक, शाहजहांपुर, इंदौर, कानपुर से आने वाले प्याज से लदे ट्रकों को भी वापस कर दिया। इन दिनों भारत में प्याज महंगे दर पर बिक रही है। इस वजह से पहले देश में प्याज की जरूरतों को पूरा करने के बाद ही कहीं बाहर भेजा जाएगा। सूचना जारी होने के बाद सोनौली बॉर्डर पर कस्टम सतर्क है।

रास्ते में गाड़ियों को भी वापस किया गया
आलू प्याज व्यापारी सन्नी गुप्ता और पुनीत कुमार ने बताया कि नेपाल में हर किस्म की सब्जियों की उपलब्धता भारत के सहयोग पर निर्भर है। शुक्रवार को सोनौली पहुंची ट्रक को वापस कर दिया गया और लोडिंग रोकते हुए जो गड़िया रास्ते में थी उसे भी रोक दिया गया है। नेपाल काठमांडों में बुधवार से नेपाल के कारोबारी वैट को लेकर हड़ताल पर है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed