फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   balram elected president

बलराम दूबे अध्यक्ष, नरायण दत्त महामंत्री

Sun, 20 Nov 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूराे Updated Sun, 20 Nov 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
balram elected president
जवाहर लाल नेहरू पीजी कालेज में छात्र संघ के लिए मतदान में परिचय पत्र दिखाती छात्राएं और मतदान करती छात्रा। - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। जवाहर लाल नेहरू पीजी कालेज में छात्र संघ चुनाव की घोषणा देर शाम कर किया गया। साथ ही जीते हुए पदाधिकारियों को सदर एसडीएम देवेश गुप्ता ने शपथ दिलाई। जवाहर लाल नेहरू पीजी कालेज में झड़प व नोकझोंक के बीच सुबह नौ बजे से तीन बजे तक 52 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन


मतदान के दौरान उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार सूरज यादव व बृजेश चतुर्वेदी में नोकझोंक हुई। मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स ने बीच बचाव करा दिया। अध्यक्ष पद के बलराम दूबे को 326 मत तो अपने प्रतिद्वंद्वी अभिषेक राय को 226 मत ही मिल सका। बलराम दूबे 100 मतों के अंतर से विजयी हुए हैं। जबकि महीउद्दीन सिद्दकी को 164 मत, आशीषराज को 14 मत, आलोक गुप्ता को 30 मत, मोहन पटेल को 64 मत, रेनू गुप्ता को 58 मत और रविन्द्र कुमार को 21 मत मिले। उपाध्यक्ष पद के लिए सूरज यादव को 629 मत प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी अवधनाथ शर्मा को 173 मत मिल सका। सूरज यादव 448 मत से विजयी हुए है। जब कि बृजेश चतुर्वेदी को महज 107 मत ही प्राप्त कर सके।
विज्ञापन


महामंत्री पद के उम्मीदवार नरायन दत्त उपाध्याय को 387 मत और उनके प्रतिद्वंद्वी अभय प्रताप सिंह को 307 मत ही मिले। नरायन दत्त उपाध्याय 100 मत से विजयी हुए है। जब कि रोहित कुमार को मात्र 205 मत ही मिल सके। संयुक्त मंत्री पद पर दीपक कुमार गुप्ता को 619 मत और उनके प्रतिद्वंद्वी राघवेन्द्र प्रताप को 154 मत ही ही मिल सके। दीपक गुप्ता विद्यालय में सर्वाधिक 465 मतों के अंतर से विजयी हुए हैं। जबकि समीम खां को महज 128 मत ही प्राप्त हो सके। कोषाध्यक्ष पद के उम्मीदवार दीपक कुमार द्विवेदी को 486 मत उनके प्रतिद्वंद्वी आदित्य प्रताप सिंह को 283 मत ही मिल सके। दीपक कुमार द्विवेदी 203 मत से विजयी हुए। जबकि जयनंदन तिवारी को 73 मत ओर गोपाल शर्मा को 59 मत ही मिल सके। चुनाव मतदान के दौरान कालेज प्रशासन व पुलिस प्रशासन के भरपूर सहयोग से चुनाव को सम्पन्न कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कालेज में शनिवार को छात्रसंघ के लिए वोट डाले गए। हालांकि इस चुनाव को लेकर छात्र-छात्राओं में कोई खास उत्साह नहीं दिखा। छात्रसंघ के 15 पदों के लिए 925 विद्यार्थियों ने मतदान किया। हालांकि महाविद्यालय में 1764 छात्र छात्राएं पंजीकृत हैं। इनमें 965 छात्र और 816 छात्राएं हैं। लेकिन किसी तरह 52 फीसदी ही मतदान हुआ। इस दौरान महाविद्यालय में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रही। 

मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ महेषमणि त्रिपाठी ने बताया कि मतदान के लिए 4 बूथ बनाए गए थे। चुनाव 9 बजे से शुरू हो गया था। बूथ नं-1 पर 228, बूथ नं-2 पर 248 और बूथ नं-3 पर 266 वोट पड़े जबकि बूथ नंबर 4 पर 183 छात्र छात्राओं ने मतदान किया। 


प्राचार्य डॉ प्रेमचंद पटेल ने भी चुनाव बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान सहायक चुनाव अधिकारी डॉ उमेश प्रसाद यादव, डॉ धर्मेंद्र कुमार सोनकर, डॉ प्रवीण श्रीवास्तव, डॉ केआर यादव, श्रवण पटेल, विधि नरायन यादव, डॉ शांतिशरण मिश्र, संतोष श्रीवास्तव, जावेद अली सिद्दीकी, प्रणय गौतम, अतुल घोष, शमसाद अहमद, धीरेंद्र कुमार, संतोश पटेल, निजामुद्दीन सिद्दीकी, ओमहरि मद्धेशिया, विवेक सिंह ने अपने दायित्वों का निर्वहन किया।इस दौरान डाक्टर पीसी मिश्रा, चन्द्रिका शर्मा, डाक्टर शांति शरण मिश्र, श्रवण पटेल, सिद्धार्थनाथ शुक्ला, राजीव द्विवेदी, सहित तमाम लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed