फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Ballot boxes kept piling up till late night

Maharajganj News: देर रात तक जमा होती रही मतपेटिका व मतदान सामग्री

Fri, 05 May 2023 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 05 May 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Ballot boxes kept piling up till late night
- नगर पालिका महराजगंज की मतपेटिका सबसे पहले हुई जमा, पनियरा व परतावल की मतपेटी जमा करने में लगा समय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले के सभी दस निकायों में मतदान प्रक्रिया के संपन्न होने के बाद कार्मिकों ने निर्धारित चार स्थलों पर अपनी मतपेटिका को जमा कराया। वाहन से उतरने के बाद कर्मी 100 से 200 मीटर तक मतपेटी व सामग्री को सिर व कंधे पर रखकर स्ट्रांग रूम परिसर में पहुंचे एवं वहां पर सामग्री का मिलान करने के बाद उसे जमा किया।

समेकित स्थल से रवाना की गई सर्वाधिक 150 पोलिंग पार्टियों में से नगर पालिका महराजगंज की 68 पार्टियां सबसे पहले पहुंचीं तथा उन्होंने सामग्री का मिलान करने के बाद मतपेटी व अभिलेखों को जमा कराया। इसके बाद नगर पंचायत घुघली के 13 व चौक के 21 पोलिंग पार्टियों ने अपनी सामग्री को जमा किया। नगर पंचायत पनियरा के 22 व नगर पंचायत परतावल के 26 पोलिंग पार्टियों के देर में पहुंचने के कारण उनकी मतपेटी व सामग्री भी देर रात तक जमा हुई। नौतनवां तहसील परिसर में पालिका नौतनवां के 33 व नगर पंचायत सोनौली के 19 पोलिंग पार्टियों की मतपेटी व सामग्री को जमा कराया गया। तहसील फरेंदा में नगर पंचायत आनंदनगर के 43 व नगर पंचायत बृजमनगंज के 20 पोलिंग पार्टियों ने अपनी सामग्री को जमा कराया। तहसील निचलौल में बने स्ट्रांग रूम में नगर पंचायत निचलौल के 21 पार्टियों ने अपनी मतपेटी व सामग्री को मिलान कराते हुए जमा किया।
विज्ञापन

--------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के कुल 286 बूथों पर हुए मतदान के बाद पोलिंग पार्टियों ने अपनी मतपेटिका व सामग्री को स्ट्रांग रूम में जमा करा दिया है।
-डॉ. पंकज कुमार वर्मा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed