फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Ballia teacher was working on fake documents

Maharajganj News: फर्जी दस्तावेज पर नाैकरी कर रहा था बलिया का शिक्षक

Tue, 17 Dec 2024 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 17 Dec 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
Ballia teacher was working on fake documents
महराजगंज। परिषदीय स्कूलों में फर्जी शिक्षकों की पोल अब खुल रही है। बलिया का शिक्षक फर्जी दस्तावेज के सहारे नाैकरी कर रहा था। यह खुलासा एसटीएफ की जांच में हुआ है। इससे अन्य आरोपियों में हड़कंप मच गया है। मामले में पहले ही 17 शिक्षकों पर केस दर्ज कराया जा चुका है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, प्राथमिक विद्यालय करजहीं क्षेत्र बृजमनगंज के शिक्षक ब्रजेश कुमार पर सदर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज हुआ है। इनके शैक्षिक दस्तावेज की जांच एसटीएफ मुख्यालय की टीम ने की। ईएचआरएमएस कोड 373287 संदिग्ध है। दस्तावेजों की जांच में पाया गया कि ब्रजेश जनपद बलिया के बाछापार के रहने वाले हैं। कूटरचित शैक्षिक दस्तावेजों के आधार पर करजहीं प्राथमिक विद्यालय में नौकरी कर रहे थे।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी बृजमनगंज अगनित कुमार की तहरीर पर केस दर्ज हुआ है। जिले में अन्य शिक्षकों के दस्जावेजों की जांच एसटीएफ कर रही है। हैरानी की बात है कि नियुक्ति के दौरान इस फर्जीवाड़े पर किसी की नजर नहीं पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो शिक्षा विभाग का एक बड़ा सिंडिकेट इसमें शामिल है। धंधेबाज डिग्री बनवाने से लेकर नौकरी दिलाने तक का ठेका लेते थे। इसके एवज में 10 लाख रुपये से अधिक की वसूली होती थी। बाहर के जिलों के युवाओं को निशाना बनाया गया है।
बेसिक शिक्षा विभाग अक्सर सुर्खियों में रहता है। गुजरे वक्त में सर्व शिक्षा अभियान में घोटाले को लेकर चर्चा में रहा। अब तो फर्जी नियुक्ति को लेकर विभाग सुर्खियों में बना है। अभी न जाने के कितने फर्जी शिक्षक होंगे, किसी को पता नहीं है।

शिकायत होने के बाद ही मामला खुल रहा है। बीते 12 दिसंबर को सदर कोतवली में संतकबीरनगर की सिरसी गांव की जगतारणी राय के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। इन्होंने डीएड विशेष शिक्षा की जगह पर साधारण डीएड (डिप्लोमा इन एजुकेशन स्पेशल एजुकेशन) की डिग्री लगाकर नौकरी पा गई थी। इनके भी मामले की जांच हो रही है। सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र राय ने मामले में केस दर्ज होने की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed