फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Balia and Gorakhpur has won the match in Football

फुटबॉल: गोरखपुर और बालिया की टीम ने जीता मैच

Sat, 25 Dec 2021 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Balia and Gorakhpur has won the match in Football
फुटबॉल : बलिया और गोरखपुर की टीम ने जीता मैच
विज्ञापन

सिसवां बाजार (महराजगंज)। महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के खेल मैदान में रॉयल स्पोर्टिंग क्लब द्वारा आयोजित 6 दिवसीय ठाकुर शिवकुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को दो मैच खेला गया जिसमें गोरखपुर ने खैराबाद को 2-1 से शिकस्त दी। जबकि बलिया ने मेजबान टीम रॉयल स्पोर्टिंग क्लब को 2-0 से पराजित कर अगले दौर में दाखिल हुई। वहीं, खेल के दौरान एक खिलाड़ी को रेफरी द्वारा पीला कार्ड दिखाया गया।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन का पहला मैच सद्भावना क्लब गोरखपुर व यंग अंसार क्लब खैराबाद के बीच खेला गया। दोनों टीमें हाफ मैच तक गोल करने में असफल रही। मध्यांतर के बाद आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए अर्सलान ने शानदार मैदानी गोल कर के खैराबाद को 1-0 से बढ़त दिला दी। गोरखपुर के खिलाड़ी ध्रुव ने नौवें मिनट में गोल कर दोनों टीमों को बराबरी पर ला दिया। पुन: दोनों टीमों ने पूरे दमखम के साथ एक दूसरे से जूझती रही और 35 मिनट में मिला पैनल्टी कार्नर को ध्रुव ने गोल में बदल कर गोरखपुर को 2-1 से विजय दिला दी। इस दौरान खैराबाद के खिलाड़ी मोहम्मद आमिर को खेल भावना के विपरीत प्रदर्शन पर रेफरी ने पीला कार्ड दिखाया।
विज्ञापन

दूसरा मैच मेजबान टीम रॉयल स्पोर्टिंग क्लब सिसवां व मॉर्डन क्लब बलिया के बीच खेला गया। आरम्भ से मेजबान टीम पर बलिया की टीम हावी रही। रितेश ने 18वें मिनट में गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। खेल 28वें मिनट में दूसरा गोल अभय ने किया। खेल के अंतिम समय तक रायल क्लब गोल करने सफल नहीं हो पाई और बलिया ने 2-0 मैच जीत कर दूसरे दौर में स्थान सुरक्षित कर लिया। निर्णायक मंडल में अजीमुल हसन, सहायक रेफरी सरफराज अहमद, इजहार अहमद व मुहम्मद हामिद रहे। मैच के मुख्य अतिथि प्रवीण सिंह रहे। इस दौरान जितेंद्र वर्मा, अमरेंद्र मल्ल, हासिम, किसन सिंह, गिरजेश जायसवाल, फरीद अहमद, इकबाल अहमद, गोपाल यादव, अमरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed