फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Bakuldiha's demolished bridge will be rebuilt soon, distance will be reduced

Maharajganj News: जल्द बनेगा बकुलडिहा का ध्वस्त पुल, दूरी होगी कम

Sat, 24 Feb 2024 05:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 24 Feb 2024 05:36 PM IST
विज्ञापन
Bakuldiha's demolished bridge will be rebuilt soon, distance will be reduced
महराजगंज। निचलौल तहसील के बकुलडिहा में चंदन नदी पर जल्द पुल का निर्माण शुरू होगा। पुल निर्माण के लिए सर्वे शुरू हो गया है। इससे क्षेत्रवासियों में खुशी है। पुल बनाने के लिए शिलान्यास नौ अप्रैल 2023 को हुआ था, लेकिन बजट नहीं मिलने के चलते काम शुरू नहीं हो सका। सर्वे के बाद स्टीमेट तैयार होगा। पुल बनने से करीब 50 हजार की आबादी को फायदा होगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, महामना मदनमोहन मालवीय की रिसर्च टीम सर्वे कर चुकी है। सर्वे रिपोर्ट शासन में जाने केे बाद बजट मिलेगा। सर्वे के जरिए यह पता लगाने की कोशिश की गई की बहाव में कितनी गहराई से कटान हुआ था। पुल के पास बहाव किस तरफ से है। इसके अलावा अन्य तकनीकी जानकारी ली गई। 28 अगस्त 2021 को सुबह बाढ़ से बकुलडीहा मार्ग पर बना पुल गिर गया था, जिससे इससे जुड़े चार गांवों के लोग सीधे प्रभावित हो गए। करीब ढाई वर्ष बीतने के बाद भी किसी ने सुधि नहीं ली।
विज्ञापन

चंदन नदी में बाढ़ आने से बकुलडीहा जाने वाले मुख्य मार्ग पर बना पुल ध्वस्त होने के बाद बकुलडीहा, सुकरहर, बसौली आदि गांवों के लोगों को ठूठीबारी आने जाने के लिए 10 किलोमीटर के बजाय ओडवलियां के रास्ते 30 किमी दूरी तय करना पड़ता है। प्रधान ननकु प्रसाद ने कहा कि पुल बनने के बाद आने जाने में समस्या नहीं होगी। सर्वे होने से उम्मीद है कि आने वाले दिनों में पुल बनकर तैयार हो जाएगा। मदन यादव, राकेश चौहान, रमेश भारती, राम नरेश चौहान, उर्मिला देवी, इंदा ने भी खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता विकास ने बताया कि रिपोर्ट जाने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। बजट मिलते ही पुल का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed