फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Bail application of accused of stone pelting on Durga Puja idol rejected

Maharajganj News: दुर्गा पूजा डोल पर पथराव के आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज

Wed, 11 Dec 2024 04:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
Bail application of accused of stone pelting on Durga Puja idol rejected
महराजगंज। निचलौल थाना क्षेत्र के बैठवलिया गांव में दुर्गा पूजा डोल भ्रमण के दौरान पथराव करने के आरोपितों की जमानत अर्जी खारिज हो गई है। आरोपी आबिद अली, सहाबुद्दीन अंसारी एवं नूरूल्लाह के जमानत प्रार्थना पत्र को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, असगर अली ने खारिज कर दिया है।
विज्ञापन

थाना निचलौल अंतर्गत पुलिस चौकी बहुआर प्रभारी ने इस आशय की प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 11 अक्तूबर 2024 को ग्राम मिश्रौलिया में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी हरिओम पांडेय व अन्य द्वारा मां दुर्गा का डोल ग्राम मिश्रौलिया के शिव मंदिर से उठाया गया। डोल मिश्रौलिया से होकर बैठबलिया होते हुए वापस शिव मंदिर पर समाप्त होता है। अभी जुलूस शिव मंदिर से होते हुए मुस्लिम मोहल्ला के पास पहुंचा था। तभी जुलूस में चल रहे लोगों के झंडे को कुछ असामाजिक तत्वों ने नोच लिया व डोल जुलूस में शामिल लोगों पर ईंट पत्थर चलाए। लोगों ने लोहे की रॉड से मारपीट करने का भी आरोप लगाया था।
विज्ञापन

मारपीट के बाद जुलूस में शामिल लोगों के बीच भगदड़ मच गई। आसपास के घरों के लोग डर के मारे अपने-अपने घरों का दरवाजा बंद करके अंदर छिप गए। सार्वजनिक रास्ते पर भय का माहौल व्याप्त हो गया। आरोपियों के इस कृत्य से लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। बाद में वादी मुकदमा चौकी प्रभारी बहुआर की लिखित तहरीर के आधार पर थाना निचलौल पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध केस दर्ज किया। आरोपितों ने उच्च न्यायालय, इलाहाबाद में अग्रिम जमानत के लिए अर्जी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उच्च न्यायालय ने आरोपितों को जिला न्यायालय के समक्ष दो सप्ताह के भीतर हाजिर होने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed