फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   bahujan kranti morcha demonstrate

बहुजन क्रांति मोर्चा ने किया प्रदर्शन, प्रदेश सरकार को कोसा

Sat, 03 Oct 2020 10:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 10:52 PM IST
विज्ञापन
bahujan kranti morcha demonstrate
बहुजन क्रांति मोर्चा ने किया प्रदर्शन, प्रदेश सरकार को कोसा
विज्ञापन

महराजगंज। प्रदेश में गिरती कानून-व्यवस्था का आरोप लगाते हुए बहुजन क्रांति मोर्चा ने शनिवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया तथा उसके बाद धरना देते हुए सरकार को कोसा। पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार की शह पर पुलिस की ओर से जहां निर्दोषों को फंसाया जा रहा है, वहीं वास्तविक दोषियों पर हाथ नहीं डाला जा रहा है।
मोर्चा के जिला संयोजक मनीष कुमार ने कहा कि प्रदेश में कानून का राज समाप्त हो गया है। एक तरफ जहां पुलिस निर्दोषों को प्रताड़ित करने में जुटी है, वहीं वास्तविक अपराधियों पर हाथ डालने से कतरा रही है। हाथरस में हुई घटना ने सरकार के साथ-साथ पुलिस के क्रूर चेहरे को सामने लाने का कार्य किया है। बलरामपुर, बुलंदशहर, आजमगढ़ व भदोही आदि जिलों में भी दुष्कर्म के बढ़ते मामलों ने कानून व्यवस्था की हकीकत को बताया है। विभिन्न जिलों में किसानों के ऊपर दर्ज फर्जी मुकदमे को वापस लिया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हाथरस की घटना में पीड़ित परिवारों को सुुरक्षा मुहैया कराया जाए व एक करोड़ की आर्थिक सहायता देते हुए परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाए। इस दौरान शैलेंद्र भाष्कर, रामवृक्ष शर्मा, वकील प्रजापति, सुनील कुमार, वसी अहमद, सूरज, विपुल, बुद्ध प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed