फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Badminton court was not handed over even in the new year

Maharajganj News: नये वर्ष में भी बैडमिंटन कोर्ट हैंडओवर नहीं हुआ

Thu, 15 Jan 2026 02:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Badminton court was not handed over even in the new year
महराजगंज। नये वर्ष का पहला महीना भी आधा बीत गया पा स्पोर्ट्स स्टेडियम का बैडमिंटन कोर्ट हैंडओवर नहीं हो सका। जबकि डीएम ने यथाशीघ्र इसे हैंडओवर करने का अल्टीमेटम पिछले दिनों यूपी सिडको को दिया था। इसके बावजूद विभाग लापरवाह बना हुआ है।
विज्ञापन

छत्रपति शाहू जी महाराज स्टेडियम के बैडमिंटन व वालीबॉल कोर्ट में पानी एकत्रित होने की समस्या से निजात के लिए वित्तीय सत्र 2024 से यूपी सिडको उसका उच्चीकरण करा रहा है।
विज्ञापन

3.75 करोड़ से इसका उच्चीकरण हो रहा है, लेकिन यह आज तक पूरा नहीं हो सका। दिसंबर के अंतिम सप्ताह में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने स्टेडियम में चल रहे उच्चीकरण कार्य का निरीक्षण कर यथाशीघ्र हैंडओवर करने का निर्देश दिया था, लेकिन अनुपालन नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाड़ियों ने बताई असुविधा : बैडमिंटन कोर्ट के उच्चीकरण में लग रहे ज्यादा समय के कारण खिलाड़ियों को असुविधा झेलनी पड़ रही है।
बैडमिंटन खिलाड़ी नेहा चौधरी व अनामिका पटेल ने बताया कि स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट है, बावजूद हम इसका उपयोग नहीं कर पाते हैं। ऐसे प्रबंध से क्या लाभ। नवीन मौर्य व अंकित यादव ने कहा कि बैडमिंटन कोर्ट हैंडओवर नहीं होने से अभ्यास के लिए खिलािड़यों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed