फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   bad road will make 26 crore

26 करोड़ से सुधरेगी पनियरा क्षेत्र की सड़कें, राह होगी आसान

Sun, 09 Jan 2022 10:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
bad road will make 26 crore
26 करोड़ से सुधरेगी पनियरा क्षेत्र की सड़कें, राह होगी आसान
विज्ञापन

13 सड़कों के निर्माण को मिली स्वीकृत, कुल लगभग 28 किलोमीटर सड़क का होगा निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। लोक निर्माण विभाग की ओर से पनियरा क्षेत्र की सड़कों की दशा सुधारने की दिशा में पहल शुरू कर दी गई है। भेजे गए प्रस्ताव के क्रम में शासन की ओर से निर्माण के लिए कुल 14 सड़कों को स्वीकृति दी गई है। जिसके तहत कुल लगभग 28 किलोमीटर सड़क का निर्माण होगा। निर्माण पर लगभग 26 करोड़ रुपये की धनराशि व्यय होगी। सड़क के बन जाने से आमजन की राह सुगम होगी।
जिले में सड़कों के निर्माण को लेकर तीव्र गति से प्रयास किया जा रहा है। यह भी प्रयास है कि जो अत्यंत जर्जर मार्ग हैं, उसकी भी दशा सुधार दी जाए। जिससे आमजन की मुश्किलों को काफी हद तक कम किया जा सके तथा वे सुगमता से यात्रा कर सकें। जिम्मेदारों के प्रयास से पनियरा क्षेत्र में कुल 14 सड़कों के निर्माण की स्वीकृति प्राप्त हुई है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सचिन कुमार ने बताया सड़क के निर्माण के लिए दस प्रतिशत धनराशि को भी अवमुक्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

--------------------
इन सड़कों को शासन स्तर से मिली स्वीकृति
अवर अभियंता केके दूबे व डीएन सिंह ने बताया कि जिस सड़क को स्वीकृति प्राप्त हुई है, उसमें मुजुुरी-टिकरिया से मंसूरगंज मार्ग, रतनपुरवा से मंसूरगंज हास्पिटल मार्ग, डोमरा से अरडिहवा, नवीगंज से मौलागंज, समगुर से प्राइमरी पाठशाला, डोमरा से नवलपुर मार्ग, सतकोठिया से हरखपुरा, प्राइमरी पाठशाला से पड़रहवा, तेंदूअहिया से मौलागंज नहर, खजुरिया संपर्क मार्ग, कनैला से निबियहवा, कामता से विशुनपुरा खुर्द, लखरईया से शेरई देवी इंटर कालेज तथा सौरहां से बेलवारी टोला का नाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
29 लाख से संवरेगी तिलकवनिया-घुघली मार्ग
- ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से लगभग 2800 मीटर सड़क का होना है निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत तिलकवनिया से घुघली तक 2800 मीटर सड़क का निर्माण होगा। इसके लिए शासन ने प्रथम किस्त की धनराशि जारी की है। 29 लाख की धनराशि मिलने से काम शुरू करने में तेजी आएगी।

ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से तिलकवनिया से घुघली तक सड़क का निर्माण कराया जाना है। अभी सड़क के खराब होने की वजह से इस पर यात्रा करने वाले लोगों को काफी मुश्किलें उठानी पड़ती हैं। सड़क के निर्मित होने से जहां घुघली क्षेत्र के लोगों व राहगीरों को आवागमन की सुविधा होगी, वहीं उनके समय की भी बचत होगी। मार्ग की मरम्मत के लिए शासन ने विभाग को 10 प्रतिशत धनराशि जारी किया है। धनराशि मिलने से सड़क का निर्माण तो होगा ही, उस पर वाहनों की रफ्तार बढ़ाने में भी तेजी आएगी। अधिशासी अभियंता केएस प्रताप ने बताया कि 2800 मीटर सड़क बनाने के लिए कुल 2.93 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। प्रथम किस्त के रूप में 10 प्रतिशत धनराशि जारी हुई है, जिससे जल्द ही कार्य शुरू होगा। बसंतपुर के शैलेष ने बताया कि घुघली- तिलकवनिया मार्ग के बन जाने से आमजन के समय की बचत होगी। रामपुर बल्डीहा के मनीष ने बताया कि सड़क के बन जाने से जर्जर सड़क से निजात मिलेगी। मिकाइल अंसारी ने बताया कि जनहित को देखते हुए सड़क का निर्माण आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed