फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   bad position of amrit sarovar

Maharajganj News: अमृत सरोवर पर दुर्व्यवस्था का विष भारी

Sat, 04 Feb 2023 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 04 Feb 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
bad position of amrit sarovar
बदहाल अमृत सरोवर।
फोटो
विज्ञापन

कहीं सीढ़ी, कहीं इंटरलाॅकिंग नहीं, सरोवर के सुंदरीकरण पर नहीं दिया गया ध्यान
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में अमृत सरोवर पर दुर्व्यवस्था का विष भारी है। आधे-अधूरे कार्यों को कराकर दायित्व की इतिश्री कर दी गई है। सरोवर के सुंदरीकरण पर विशेष ध्यान नहीं दिया गया है। कहीं इंटरलॉकिंग बनी है तो सीढ़ी नहीं। कुछ स्थानों पर पौधे लगाने के साथ मिट्टी भरवा कर छोड़ दिया गया है। शुक्रवार को अमर उजाला की पड़ताल में खामियां उभकर सामने आईं।

सीन-एक
परतावल ब्लॉक की ग्राम पंचायत बसहियां बुजुर्ग में अमृत सरोवर है। निर्माण के नाम पर सिर्फ मिट्टी का कार्य हुआ है। सरोवर में अभी तक चारों तरफ से सीढि़यों का निर्माण नहीं हो सका है। बैठने के लिए सीट की कोई व्यवस्था नहीं है। इंटरलॉकिंग नहीं कराई गई है। कहीं पेड़-पौधे भी नहीं लगे हैं। सामुदायिक शौचालय की दीवार पर अमृत सरोवर का बोर्ड बना है। गांव के संजय ने बताया कि अमृत सरोवर पर विकास कार्य नहीं कराया गया है। ग्राम प्रधान सावित्री ने बताया कि बीते वर्ष जून माह में अमृत सरोवर पर सिर्फ मिट्टी का कार्य ही कराया गया है। ग्राम सचिव विवेक कुमार ने बताया कि अमृत सरोवर को विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन


सीन-दो
परतावल ब्लॉक की ग्राम पंचायत बसहियां खुर्द में अमृत सरोवर बदहाल है। सिर्फ मिट्टी का कार्य ही कराया गया है। चारों तरफ से सीढि़यों का निर्माण नहीं हुआ है। गांव के दिलीप ने बताया कि अमृत सरोवर का विकास नहीं हुआ है। ग्राम प्रधान इंद्रावती ने बताया कि बीते वर्ष जून माह में अमृत सरोवर पर सिर्फ मिट्टी का कार्य ही कराया गया था। सरोवर को विकसित करने की हर संभव कोशिश की गई। ग्राम सचिव गोपेश्वर पटेल ने बताया कि ग्राम सभा का बजट बहुत कम है। इसलिए अन्य मद से अमृत सरोवर का विकास कार्य कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीन तीन
पनियरा ब्लॉक के कामता बुजुर्ग गांव में बने अमृत सरोवर का सुंदरीकरण नहीं हुआ है। किसी तरह से थोड़ा-बहुत काम कराने के बाद छोड़ दिया गया। सरोवर में पानी है। एक किनारे कुछ पेड़ हैं। मिट्टी का किनारा बना हुआ है। इंटरलाॅकिंग नहीं हुई है। गांव के रामबेलास ने बताया कि वर्ष 2022 में अमृत सरोवर बना लेकिन बेहतर ढंग से कार्य नहीं हुआ। बैठने के लिए बेंच नहीं बने हैं। ग्राम प्रधान अवेद्यनाथ ने बताया कि बजट के अनुसार काम कराया गया है।


सीन-चार
पनियरा ब्लॉक के रामपुर गांव का अमृत सरोवर भी बदहाल है। वर्ष 2021 में पोखरी को सुंदरीकरण आधा-अधूरा करा दिया गया। इंटरलाॅकिंग, सीढ़ी, बैठने का स्थान नहीं है। गांव के ओमप्रकाश ने बताया कि सरकारी धन का दुरुपयोग हुआ है। जिस उद्देश्य से अमृत सरोवर बना था, वह पूरा नहीं हो रहा है। ग्राम प्रधान छेदी प्रसाद ने बताया कि धन मिलने के बाद अधूरे कार्य को पूरा कराया जाएगा। खंड विकास अधिकारी डॉ. सुशांत सिंह ने बताया कि जांच-पड़ताल के बाद कमियों को पूरा करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed