फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Baby born in no mens land

नो-मैंस लैंड पर महिला ने शिशु को जन्म दिया

Sat, 30 May 2020 09:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Baby born in no mens land
नो-मैंस लैंड पर महिला ने शिशु को जन्म दिया
विज्ञापन

नेपाल के ईंट-भठ्ठे से वापस अपने घर बहराइच जा रहा था दंपती
संवाद न्यूज एजेंसी
नौतनवां (महराजगंज)। भारत-नेपाल के सोनौली सीमा पर शनिवार को लगभग 11 बजे नो मैंस लैंड के पास एक महिला शिशु को जन्म दिया। आसपास के लोगों की मदद से तुरंत एंबुलेंस से उसे नौतनवां सीएचसी ले जाया गया। जहां जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। उनकी देखभाल स्टाफ नर्स द्वारा की जा रही है।

बहराइच जनपद के नानपारा थाना क्षेत्र के पृथीपुरवा निवासी जनतारा देवी अपने पति लालाराम के साथ नेपाल के लक्ष्मीपुर में एक ईंट-भठ्ठे पर रहकर काम करती हैं। लॉकडाउन में काम-धंधा बंद हो गया। वह अपने पति के साथ घर के लिए रवाना हुई। शनिवार को बस से पति-पत्नी बेलहियां कस्बे तक पहुंचे। यहां से नो मैंस लैंड पर लाकर ठेकेदार छोड़कर चला गया। जनतारा देवी को प्रसव पीड़ा हुई तो पति ने उसे नो मैंस लैंड के पास गेट के करीब बैठा दिया। उसकी चीख सुनकर कुछ महिलाएं आ गईं। थोड़ी ही देर में उसने एक बच्चे को जन्म दिया। लोगों ने फोन कर एंबुलेंस को बुलाया। त्वरित एंबुलेंस सेवा मिली जिससे उसे नौतनवां सीएचसी पर ले जाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौतनवां की स्टाफ नर्स अमीषा विलियम ने बताया कि शिशु लगभग ढाई किलो का है। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। बेहतर ढंग से देखभाल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed