{"_id":"61a27efddc0941792367682d","slug":"ayusman-mitra-will-help-to-pataint-maharajganj-news-gkp41787432","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी अस्पतालों में मरीजों को पहुंचाएंगे आयुष्मान मित्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी अस्पतालों में मरीजों को पहुंचाएंगे आयुष्मान मित्र
विज्ञापन
सरकारी अस्पतालों में मरीजों को पहुंचाएंगे आयुष्मान मित्र : डीएम
महराजगंज। कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार सुबह 11 बजे जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार की अध्यक्षता में आयुष्मान मित्रों की बैठक हुई। डीएम ने निर्देश दिया कि सभी आयुष्मान मित्र प्रतिदिन कम से कम दो मरीज हॉस्पिटल लाएंगे और उनका इलाज सुनिश्चित कराएंगे। उन्होंने कहा कि आयुष्मान मित्र गांव-गांव में जाएं तथा सभी बीपीएल कार्डधारक व गरीब व्यक्तियों से संपर्क कर आयुष्मान कार्ड बनवाएं।
उन्होंने सभी आयुष्मान मित्रों को चेतावनी देते हुए कहा कि आयुष्मान भारत कार्ड में प्रगति नहीं होने पर वेतन रोका जाएगा। जनपद में आबादी के अनुरूप आयुष्मान कार्ड नहीं बने होने तथा कार्ड बनाए जाने की प्रक्रिया भी कमजोर होने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की।
डिप्टी सीएमओ डॉ. आईए अंसारी को निर्देशित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि सभी सरकारी हॉस्पिटलों में एक आयुष्मान वार्ड बनाया जाए जिससे आयुष्मान कार्डधारक मरीजों का इलाज समुचित ढंग से हो सके। आयुष्मान वार्ड में योग्य डॉक्टर भी नियुक्त किये जाय, जिससे मरीजों का उपचार बेहतर हो। जिलाधिकारी ने कहा कि हॉस्पिटल में इमरजेंसी में आने वाले मरीजों का नाम पता भी नोट किया जाय, जिससे उनका फॉलो-अप भी किया जा सके।