फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Awareness created about the ill effects of child marriage

Maharajganj News: बाल विवाह से होने वाले दुष्परिणाम के संबंध में किया जागरूक

Sat, 27 Dec 2025 01:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Awareness created about the ill effects of child marriage
मिठौरा। क्षेत्र के ग्राम पंचायत अरनहवा में समूह की महिलाओं के साथ शुक्रवार को बैठक कर बाल विवाह से होने वाले दुष्परिणाम के बारे में जागरूक किया गया।
विज्ञापन

जेंडर स्पेशलिस्ट संजा देवी ने समूह की महिलाओं को बताया बाल विवाह कानूनन अपराध है। बाल विवाह से कई गंभीर शारीरिक, मनोवैज्ञानिक और सामाजिक नुकसान होते हैं, जो बच्चों और समाज दोनों को प्रभावित करते हैं।कम उम्र में गर्भावस्था और प्रसव से माँ और बच्चे दोनों के लिए गंभीर स्वास्थ्य जोखिम होते हैं। किशोरावस्था में शरीर पूरी तरह से विकसित नहीं होता है। अधूरे शारीरिक वृद्धि के कारण जन्म लेने वाले बच्चे अक्सर कमज़ोर, कम वजन वाले या कुपोषित होते हैं। क्लस्टर कोऑर्डिनेटर नीता ने हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान बाल विवाह रोकने को लेकर बैठक की सभी प्रतिभागियों ने शपथ लिया और कहा कि वे अपने आसपास होने वाले बाल विवाह का विरोध करेंगी। साथ ही जिम्मेदार नागरिक होने के नाते इसमें अपना सहयोग प्रदान करेंगी। इस अवसर पर समूह सखी दुर्गावती, समूह सदस्य संगीता, पूनम आदि उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed